{"_id":"61d1dc349ad71d3ff66a3a1c","slug":"all-cremation-grounds-in-cities-will-be-made-of-world-class-dr-gupta-hisar-news-hsr6210543146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों की सभी श्मशान भूमि बनेंगी विश्व स्तर की : डॉ. गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों की सभी श्मशान भूमि बनेंगी विश्व स्तर की : डॉ. गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हमारी श्मशान भूमि मंदिरों से ज्यादा पूज्यनीय व आदरणीय है। हमें इन्हें विश्व स्तर का बनाना चाहिए ताकि देश व विदेश से लोग देखने के लिए आएं। यह बात हिसार की श्मशान भूमि समितियों के साथ बैठक करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कही। निरीक्षण के दौरान मेयर गौतम सरदाना व निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग भी साथ रहे।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने रविवार को ऋषि नगर स्थित श्मशान भूमि सुधार समिति बस स्टैंड हिसार, बिश्नोई श्मशान भूमि, आजाद नगर स्थित श्मशान भूमि व सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने ऋषि नगर स्थित श्मशान भूमि सुधार समिति बस स्टैंड हिसार को 5 लाख रुपये, बिश्नोई श्मशान भूमि को 2 लाख रुपये, आजाद नगर स्थित श्मशान भूमि को 5 लाख रुपये व सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान भूमि पांच लाख रुपये सुंदरीकरण को लेकर देने की घोषणा की।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के सभी श्मशान भूमि को स्वच्छ, सुंदर व अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसे लेकर श्मशान समितियां व समाजसेवी मिलकर श्मशान भूमियों को लेकर एक मास्टर प्लान तैयार करें। सभी समितियां अपने अपने प्रोजेक्ट तैयार कर मेयर गौतम सरदाना व निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग को प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें फाइनल कर समितियां जल्द से जल्द कार्य कर सके। मास्टर प्रोजेक्ट बनाकर कार्य करेंगे, जिसमें सरकार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज मेरे अपने हिसार शहर से श्मशानभूमि को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम की शुरूआत की है।
विज्ञापन
ऋषि नगर श्मशान घाट का एलपीजी शवदाह गृह मिला बंद
मंत्री डॉ. गुप्ता जब ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में पहुंचे तो वहां लगा एलपीजी शवदाह गृह के बारे में उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से पूछा। पदाधिकारियों ने बताया कि यह शवदाह गृह अक्सर खराब ही रहता है। इस पर निगमायुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि कल ही एक्सपर्ट को बुलाकर इसे जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा।
मंत्री के पहुंचने से पहले लगी झाड़ू
मंत्री के पहुंचने से पहले सभी श्मशान भूमियों के आसपास साफ-सफाई करवाई गई। सेक्टर 16-17 स्थित श्मशान भूमि के पास सफाई कर्मचारी सड़क किनारे उगी घास उखाड़ते दिखे। इस मौके पर डिप्टी मेयर जयवीर गुज्जर, पार्षद अनिल जैन, पिंकी शर्मा, अमित ग्रोवर, जगमोहन मित्तल, डॉ. महेंद्र जुनेजा, एक्सईएन संदीप धुंधवाल, एमई कर्मपाल, जेई प्रवीण शर्मा, राकेश अग्रवाल, वीरभान बंसल, प्रधान महावीर सैनी, सुभाष सैनी, रामभगत गुप्ता मौजूद रहे।