{"_id":"65e8a7a475d626991a02f1d0","slug":"all-5-girders-kept-on-rob-contractor-will-write-a-letter-to-the-department-to-keep-the-underpass-closed-for-3-months-hisar-news-c-21-hsr1005-336574-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: आरओबी पर रखे सभी गार्डर, ठेकेदार तीन माह तक अंडरपास बंद रखने के लिए विभाग को लिखेगा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: आरओबी पर रखे सभी गार्डर, ठेकेदार तीन माह तक अंडरपास बंद रखने के लिए विभाग को लिखेगा पत्र
Thu, 07 Mar 2024 10:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:56 AM IST
सार
हिसार के सूर्य नगर में दूसरे दिन भी दोनाें अंडरपास आवागमन के लिए बंद रखे गए। इस कारण से लोगों को लंबा रास्ता तय तक गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उधर दूसरे दिन रेलवे ट्रैक के ऊपर से दुपहिया वाहन गुजारने वालों को लेकर पुलिस कर्मचारी सख्त दिखे।
विज्ञापन
निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर बुधवार को सभी 5 गार्डर रखने का काम पूरा हो गया। फिलहाल दोनों अंडरपास को आवागमन के लिए 5 दिन और बंद रखा जाएगा। हालांकि ठेकेदार का कहना है कि वह 3 माह तक अंडरपास को बंद करने के लिए विभाग को पत्र लिखेगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौके का निरीक्षण करने के बाद भी इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि सूर्य नगर में दोनों रेलवे फाटकों के बीच पिलर पर गार्डर रखे जाने थे। इसे लेकर मंगलवार को गार्डर रखने का काम शुरू हुआ था। पहले दिन 2 गार्डर रखे गए थे। दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही गार्डर रखने का काम शुरू कर दिया गया और शाम 5 बजे तक तीनों बचे हुए गार्डर रख दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस की भी दिखी सख्ती
दूसरे दिन भी दोनाें अंडरपास आवागमन के लिए बंद रखे गए। इस कारण से लोगों को लंबा रास्ता तय तक गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उधर दूसरे दिन रेलवे ट्रैक के ऊपर से दुपहिया वाहन गुजारने वालों को लेकर पुलिस कर्मचारी सख्त दिखे। इस दौरान पुलिस कर्मचारी रेलवे ट्रैक से दुपहिया वाहन लेकर गुजर रहे लोगों को रोकते रहे।
विज्ञापन
ठेकेदार बोला-कोई हादसा न हो, इसलिए बंद करना पड़ेगा आवागमन
ठेकेदार बोला कि गार्डर रखे जा चुके हैं। वीरवार से इन गार्डर की इंटर लॉकिंग की जाएगी। चूंकि अंडरपास में जाने-जाने का रास्ता इन्हीं गार्डर के नीचे से जाना पड़ा जाता है। अगर इस दौरान कोई सरिया या अन्य वस्तु नीचे गिरती है तो नीचे से गुजर रहे लोग भी घायल हो सकते हैं।
अधिकारी के अनुसार
इतने लंबे समय रास्ते को बंद नहीं रखा जा सकता है। वीरवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस बारे में फैसला लिया जाएगा। - दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर।