फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   airport

सोमवार से शुक्रवार चंडीगढ़ के लिए उड़ेंगे जहाज, 9 सितंबर से आम जनता घर बैठे करवा सकेगी बुकिंग

Sat, 07 Sep 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
airport
एयरपोर्ट से हिसार से चंडीगढ़ उड़ाने भरने के लिए शेड्यूल नौ सितंबर को तय होगा। सोमवार से शुक्रवार हिसार से चंडीगढ़ के लिए दोनों समय उड़ानें होंगी। शनिवार और रविवार के दिन की फ्लाइट बुकिंग के आधार पर तय होगी। स्पाइस जेट कंपनी की तरफ से शुक्रवार को पोस्टर जारी किया गया। आम जनता केंद्रीयकृत फोन नंबर (7428598367) पर कॉल करके नौ सितंबर से घर बैठे हवाई जहाज की बुकिंग करवा सकेगी। नौ सितंबर से पहले तक सिर्फ एक प्लेन चंडीगढ़ के लिए जाएगा और शाम के समय वापस आएगा।
विज्ञापन

स्पाइसजेट के अनुसार जुड़ें देश का कोना-कोना योजना के तहत देश के सभी छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना है। इस योजना के तहत देश का पहला छोटे शहरों का प्रोजेक्ट स्पाइसजेट ने हिसार शहर से शुरू किया है। उनकी तरफ से हिसार से चंडीगढ़ की ऑनलाइन बुकिंग का शेड्यूल नौ सितंबर को जारी किया जाएगा। स्पाइसजेट एयरवेज की बुकिंग के लिए कोई भी व्यक्ति वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्पाइसजेट डॉट कॉम पर भी हवाई टिकट की बुकिंग कर सकेगा।
विज्ञापन

मोबाइल एप से भी कर सकेंगे बुकिंग
स्पाइसजेट मोबाइल एप के माध्यम से भी हवाई यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। हिसार में इस सेवा का परिचालन हरियाणा सरकार के सहयोग से शुरू किया गया है। ऐसे में आम जनता सबसे न्यूनतम किराए 1674 रुपये में चंडीगढ़ तक की हवाई यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने की चंडीगढ़ की हवाई यात्रा
हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। शुक्रवार को एक प्लेन ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। इस प्लेन की टिकट भाजपा नेताओं ने बुक करवाई थी। यह प्लेन दोपहर एक बजे हिसार से उड़ा और शाम को लौटा। इस प्लेन में भाजपा नेता एवं मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, अर्बन मंडल महामंत्री संजय सैनी, सब्जी मंडी मंडल उपाध्यक्ष भोजराज, ओबीसी मोर्चा के अर्बन मंडल के नेता विरेंद्र सोनी व महाबीर जांगड़ा की पत्नी लीला देवी ने हवाई यात्रा की। ये सभी हवाई यात्रा से ही चार बजे हिसार एयरपोर्ट पर वापस आ गए। जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि यात्रा बहुत ही सुगम रही और हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में केवल 45 मिनट लगे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में रूट की पूरी समय सारिणी आ जाएगी और ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द हिसार से देहरादून, जयपुर व दिल्ली के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।

सोमवार से शुक्रवार तक हिसार-चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट चलेगी और नौ सितंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी। तब तक एक फ्लाइट हिसार-चंडीगढ़ के लिए जाएगी। शुक्रवार को जिले के भाजपा नेताओं ने प्लेन की टिकटें बुक करवाकर चंडीगढ़ की सैर की।
- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed