फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Air show organized at Hisar Airport on 21 September

Haryana: हिसार एयरपोर्ट पर इस दिन होगा एयर शो का आयोजन, सीएम सैनी करेंगे शिरकत,  तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 16 Sep 2025 11:10 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Sep 2025 11:10 AM IST
सार

इस कार्यक्रम में सिरसा एयरफोर्स व हिसार कैंट के अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान सेना के विमान हवा में करतब दिखाएंगे। साथ ही पैराग्लाइडर्स भी हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Air show organized at Hisar Airport on 21 September
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार एयरपोर्ट पर 21 सितंबर को एक घंटे का एयर शो होगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इस दिन शहर में नो फ्लाइंग जोन रहेगा। एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन भी नहीं किया जाएगा। उपायुक्त अनीश यादव ने सोमवार को सेना के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का जायजा लिया और वहीं तैयारियों के संबंध में बैठक भी ली। एयर शो सुबह 11 बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सिरसा एयरफोर्स व हिसार कैंट के अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान सेना के विमान हवा में करतब दिखाएंगे। साथ ही पैराग्लाइडर्स भी हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे। शो के दौरान सेना के विमान हीरे की आकृति बनाएंगे जो प्लेटिनम जुबली का प्रतीक है। 
विज्ञापन


सिरसा एयरबेस से उड़ान भरेंगे विमान 

शो के लिए सिरसा एयरबेस से सूर्य किरण एरोबेटिक टीम अपने विमानों के साथ उड़ान भरेगी। हिसार एयरपोर्ट पर हवाई करतबों का प्रदर्शन करने के बाद टीम वापस सिरसा एयरबेस पर लौट जाएगी। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन शुरू होने के बाद से पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: केमिकल से भरे कैंटर में लगी आग, चपेट में आई क्रेटा कार, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed