{"_id":"6a5d2568f66418f6e9085925","slug":"air-indias-melbourne-flight-delayed-by-six-hours-hisars-daughter-stranded-hisar-news-c-21-hsr1020-913831-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एयर इंडिया की मेलबर्न उड़ान छह घंटे विलंबित, हिसार के बेटी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एयर इंडिया की मेलबर्न उड़ान छह घंटे विलंबित, हिसार के बेटी फंसी
विज्ञापन
एक्स पर हिसार के एडवोकेट विकास बिश्नोई की पोस्ट। स्रोत : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नई दिल्ली से मेलबर्न जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई-308 रविवार को करीब छह घंटे की देरी से रवाना हुई। निर्धारित समय सुबह तीन बजे के बजाय विमान ने 8:18 बजे उड़ान भरी। यात्रियों को विमान के अंदर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा जबकि देरी के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
हिसार के अधिवक्ता विकास बिश्नोई ने इस मामले को सोशल मीडिया मंच एक्स पर उठाते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयर इंडिया को टैग किया। उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा पर आपत्ति जताई। एयर इंडिया ने परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए मामले की आंतरिक समीक्षा का आश्वासन दिया है।
विकास बिश्नोई की पुत्री देवांशी बिश्नोई ने मेलबर्न देर रात पहुंचने पर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई। यात्रियों के अनुसार उड़ान में बड़ी संख्या में बुजुर्ग यात्री भी शामिल थे जिन्हें लंबी देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने एयरलाइंस से उड़ानों में देरी की स्थिति में समय पर सूचना देने और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ब्यूरो