{"_id":"675a8a1496db609654068b0f","slug":"agroha-medical-college-fare-will-be-rs-25-in-e-city-buses-rs-10-to-rs-20-on-other-routes-hisar-news-c-21-hsr1020-522816-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ई-सिटी बसों में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का लगेगा 25 रुपये किराया, अन्य रूट पर 10 से 20 रुपये तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ई-सिटी बसों में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का लगेगा 25 रुपये किराया, अन्य रूट पर 10 से 20 रुपये तक
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों को जल्द ही ई सिटी बसों का तोहफा मिलेगा। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इसी माह हिसार डिपो में कभी भी बसें आ सकती हैं। रोडवेज की ओर से इन बसों को दौड़ाने के लिए रूट से लेकर किराया फाइनल भी किया जा चुका है।
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो हिसार से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए 25 रुपये किराया लगेगा, जबकि अन्य रूट पर 10 से 20 रुपये निर्धारित रहेगा। ई-सिटी बसें हर बड़े चौक से सवारियां लेंगी। हिसार से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार से कैंट, हिसार से मुकलान, हिसार से मात्रश्याम वाया न्योलीकलां, हिसार से हिंदवान वाया आर्य नगर रूट पर बसें दौड़ाईं जाएंगी।
बता दें, कि पहले हिसार डिपो में 5 ई सिटी बसें पहुंचेंगी। यदि बसें कामयाब होती हैं तो जल्द ही अन्य बसें भी पहुंच जाएंगी। कुल 50 बसें मिलनी हैं। वहीं ई सिटी बसों के लिए 3000 किलोवाट का कनेक्शन लिया जाएगा। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से तीन करोड़ रुपये का रफ एस्टीमेट बनाकर रोडवेज को भेजा गया था।