{"_id":"6586ddf53039e3f7ac0d1ba7","slug":"agriculture-minister-said-i-am-a-farmer-s-son-i-cannot-think-bad-of-him-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री बोले: किसान का बेटा हूं उनका बुरा नहीं सोच सकता, किसी को दुख पहुंचा तो बार-बार माफी मांगता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री बोले: किसान का बेटा हूं उनका बुरा नहीं सोच सकता, किसी को दुख पहुंचा तो बार-बार माफी मांगता हूं
Sat, 23 Dec 2023 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:47 PM IST
सार
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मार्केट फीस को लेकर जल्द ही बैठकर समाधान निकालेंगे। साथ ही एक लाख एरिया में ड्रोन से 100 रुपये प्रति एकड़ नैनो यूरिया छिड़काव कराएंगे। जरुरत पड़ी तो इसे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
किसानों को सम्मानित किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसान का बेटा हूं कभी किसान के बारे में बुरा नहीं सोच सकता। अगर मेरे शब्दों से गलत अर्थ निकाल कर बुरा मानता है तो मैं उनसे बार-बार माफी मांगने को तैयार हूं। अगर किसी को दुख पहुंचा है तो मैं फिर उससे माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मार्केट फीस के बारे में सभी पक्षों के साथ मिल उसका समाधान भी जल्द ही निकालेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से एक लाख एकड़ में फसलों पर नैनो यूरिया का छिड़काव कराएंगे। अगर जरुरत पड़ी तो इसे बढ़ाएंगे। किसान से नैनो यूरिया छिड़काव के केवल 100 रुपये प्रति एकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया का छिड़काव कराने के लिए कृषि विभाग केवल 100 रुपये लेगा। इसकी 700 से 800 रुपये की लागत विभाग चुकाएगा।
हमने महिलाओं, युवाओं को प्रशिक्षण देने के बाद ड्रोन व गाड़ियां देकर तैयार किया है। जो गांव-गांव जाकर छिड़काव करेंगे। किसान पोर्टल के जरिये अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि पशुओं के लिए 70 एंबुलेंस आ चुकी हैं।
कॉल सेंटर भी बनकर तैयार हो चुका है। अगले सप्ताह सीएम से समय लेकर इसका शुभारंभ करेंगे। एंबुलेंस की संख्या को 200 तक किया जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जहां बीमा कंपनी नहीं आएगी वहां सरकार की ओर से बीमा किया जाएगा।
इस मौके पर प्रगतिशील किसान कुरुक्षेत्र निवासी हरबीर सिंह को किसान रत्न अवॉर्ड प्रदान किया गया। उन्हें 31 हजार रुपये, शॉल, स्मृति चिन्ह तथा प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के 44 किसानों को सम्मानित किया गया। जिसमें हर जिले से दो दो किसानों को शामिल किया गया।