फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After two years accused of firing on contract salesmen

ठेके के सेल्समैन पर गोली चलाने का आरोपी दो साल बाद काबू

Fri, 26 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
After two years accused of firing on contract salesmen
सीआईए-2 पुलिस टीम ने करीब दो वर्ष पूर्व गांव सीसवाल में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करने वाले एक युवक पर गोली चलाने के एक आरोपी को हांसी से काबू किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए द्वितीय की टीम ने उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर यूपी के मेरठ जिले के गांव कमरूद्दीन निवासी अनिश उर्फ काले को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को शनिवार को हिसार अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
अक्टूूबर 2018 में पुलिस को दिए बयान में गांव हिंदवान व हाल गांव सीसवाल में शराब ठेके पर सैल्समैन का काम करने वाले नरेश ने बताया था कि वह रात को ठेका बंद कर सो गया। सुबह गांव का ही कालू उर्फ रविंद्र व उसके साथ एक अन्य युवक आए और उससे बियर मांगी। उसने जब पैसे मांगे तो कालू ने उस पर गोली चला दी। नरेश ने बताया कि दो गोली उसके कान के पास से निकल गई जब उसने बचने का प्रयास किया तो तीसरी गोली उसके हाथ की अंगुली पर जा लगी। इतने में शोर सुनकर ठेके का इंचार्ज मुकेश आ गया जिसे देखकर दोनों युवकों ने कहा कि अगर उनको शराब व पैसे नहीं दोगें तो ठेका चलने नहीं देगें व उनको जान से मार देगें। पुलिस ने नरेश के बयान पर गांव सीसवाल निवासी कालू व एक अन्य के खिलाफ धारा 307, 387, 34 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed