फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After six years in gju promotion

एचएयू में छह वर्ष बाद पदोन्नति

Tue, 12 Aug 2014 11:43 PM IST
हिसार
हिसार Updated Tue, 12 Aug 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में छह वर्ष बाद टीचिंग स्टाफ की पदोन्नति हुई है। मंगलवार को यूनिवर्र्सिटी में 57 एसोसिएट प्रोफेसर को पदोन्नत कर प्रोफेसर बनाया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंग में पदोन्नत हुए शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई। हालांकि 60 शिक्षकों ने पदोन्नति के लिए आवेदन किया था। जो शिक्षक पदोन्नति से वंचित रह गए, उनमें डॉ. वीएस बेनीवाल, डॉ. उमेश शर्मा व डॉ. धर्मेेेंद्र श्योराण का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. दहिया बने रजिस्ट्रार
 बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंग में रजिस्ट्रार सहित विभिन्न कॉलेज के नवनियुक्त डीन के नामों की भी घोषणा की गई। डॉ. एमएस दहिया को रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डॉ. आरएस अंतिल को डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन बनाया गया है। डॉ. डीपीएस नांदल को डीएसडब्ल्यू का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. आरके जैन बेसिक साइंस कॉलेज व डॉ. प्रवीण पूनिया को होम साइंस कॉलेज का डीन नियुक्त किया गया है।

उधर, हौंटा ने शिक्षकों की पदोन्नति पर खुशी जाहिर की है। हौंटा प्रधान डॉ. राज सिंह व सचिव डॉ. ढिल्लो के मुताबिक हौंटा ने इसके लिए काफी संघर्ष किया था। इसके अलावा नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए एक अहम फैसला लिया गया। इसके फैसले के मुताबिक यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर कम डाटा ऑपरेटर आदि पदों को क्लर्क में शामिल कर लिया गया है।

हौंटिया के महासचिव योगेंद्र सिंधू के मुताबिक इन पदों के लिए कोई सीनियोरिटी लिस्ट नहीं थी। क्लर्क में शामिल होने से इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति हो जाएगी।


तमाम विरोध के बावजूद जीजेयू रजिस्ट्रार को मिली एक्सटेंशन
जीजेयू में रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत डॉ. आरएस जागलान को एचएयू यूनिवर्सिटी ने एक साल की एक्सटेंशन और दे दी है।

यूनिवर्सिटी ने 9वीं बार डॉ. आरएस जागलान को एक्सटेंशन दी है। हालांकि जीजेयू का टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ डॉ. जागलान को एक्सटेंशन न देने की मांग कर रहे थे।

यही नहीं जीजेयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन के सचिव ने इसकी राज्यपाल से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed