{"_id":"6341de85aa771d29aa05fef7","slug":"after-kuldeep-renuka-now-preparations-for-entry-of-bhavya-in-assembly-from-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कुलदीप-रेनुका के बाद अब उपचुनाव से भव्य की विधानसभा में एंट्री की तैयारी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कुलदीप-रेनुका के बाद अब उपचुनाव से भव्य की विधानसभा में एंट्री की तैयारी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Sun, 09 Oct 2022 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/आदमपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/आदमपुर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 06:01 AM IST
सार
आदमपुर की सीट हॉट सीट बनी है। पहली बार विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष के साथ भजनलाल परिवार उतरेगा। कुलदीप बिश्नोई व उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई भी पहली बार उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। अब भव्य की एंट्री की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भव्य और कुलदीप बिश्नोई।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की सबसे हॉट सीट आदमपुर में उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के सतेंद्र सिंह के बाद शनिवार को भाजपा ने भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई उपचुनाव में जीत के सहारे भव्य बिश्नोई की विधानसभा में एंट्री करवाना चाहते हैं। खुद कुलदीप बिश्नोई व उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई भी पहली बार उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। अब भव्य की एंट्री की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
24 सालों में आदमपुर विधानसभा में यह चौथा उपचुनाव होगा। अभी तक हुए 3 उपचुनावों में भजनलाल परिवार ने सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ लड़ते हुए जीत हासिल की है। पहली बार वे सत्तापक्ष पार्टी के साथ उपचुनाव लड़ रहे हैं। 29 वर्षीय भव्य बिश्नोई ने अपने राजनीतिक कॅरिअर में पहला चुनाव 2019 में कांग्रेस की सीट पर हिसार लोकसभा से लड़ा था।
विज्ञापन
इसमें केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह से हार झेलनी पड़ी। जजपा के दुष्यंत चौटाला दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा सांसद बृजेंद्र को 603289, दुष्यंत चौटाला को 289221 जबकि भव्य बिश्नोई को 184369 वोट मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भजनलाल परिवार को पहली बार अपने बूथ आदमपुर में भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
आदमपुर में वर्ष 1998 में हुआ पहला उपचुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार के 3 सदस्यों ने उपचुनाव के माध्यम से ही विधानसभा में एंट्री की है। 1993 में भजनलाल के बड़े बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कालका विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव से जीत हासिल कर विधानसभा के सदस्य बने थे। इसके बाद वे 3 बार इस सीट से विधायक बने। आदमपुर में पहला उपचुनाव में वर्ष 1998 में हुआ था। उस समय कुलदीप बिश्नोई ने हविपा-भाजपा गठबंधन सरकार के प्रत्याशी को हराया। इसके बाद कुलदीप 2009 में विधायक बने। 2011 में हिसार लोकसभा उपचुनाव हुआ। इसमें कुलदीप बिश्नोई ने जीत हासिल की और विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया। बाद में उनकी पत्नी रेनुका ने उपचुनाव लड़ा और विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की।
आदमपुर से भजनलाल परिवार के 4 सदस्य रहे विधायक
आदमपुर विधानसभा सीट पर पिछले 51 साल से भजनलाल परिवार का कब्जा है। 1968 के बाद अब तक हुए 15 चुनावों में लगातार भजनलाल परिवार के सदस्यों ने ही जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल वर्ष 1968, 1972, 1977, 1982, 1991, 1996, 2000 व 2005 और फिर 2008 में आदमपुर से विधायक रहे। 1987 में भजन लाल की पत्नी जसमा देवी ने लोकदल की लहर को तोड़ते हुए आदमपुर से पहली बार हरियाणा विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 1987 के चुनाव में कांग्रेस को महज 5 ही सीटों पर जीत मिली थी, जिसमें एक सीट आदमपुर की थी। भजनलाल के छोटे पुत्र कुलदीप बिश्नोई वर्ष 1999, 2009, 2014 और 2019 में आदमपुर से विधायक चुने गए, जबकि 2011 में रेनुका बिश्नोई आदमपुर सीट से विधायक निर्वाचित हुई थीं। भव्य की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की तीसरी पीढ़ी विधानसभा में बैठेगी।
ढाणी मोहब्बतपुर स्कूल को मर्ज करने फैसला लिया वापस
सरकार ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी मोहब्बतपुर के सरकारी स्कूल को मर्ज करने का फैसला वापस ले लिया है। शिक्षा निदेशालय चंडीगढ़ की ओर से हिसार शिक्षा जिला अधिकारी को जारी आदेश के अनुसार ढाणी मोहब्बतपुर के सरकारी स्कूल को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। गांव ढाणी मोहब्बतपुर के सरकारी हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ मर्ज कर दिया गया था। अब ताजा आदेश के अनुसार बंद किए स्कूल को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम
उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय आईटीआई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव कानूनगो रीना, बीएलओ ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।