फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After killing the dead body was thrown 300 meters away from the house

हत्या कर शव घर के 300 मीटर दूर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
After killing the dead body was thrown 300 meters away from the house
हिसार। गांव सातरोड़ खास में शनिवार सुबह करीब 6 बजे सातरोड़ खास निवासी करीब 38 वर्षीय गणेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक गणेश शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था और रात को भी घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर गली में नाली में पड़ा मिला।
विज्ञापन

शव कीचड़ से सना हुआ था। सिर, हाथ व नाक पर चोट के निशान थे। वारदात स्थल पर खून न मिलने पर पुलिस को हत्या की आशंका हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार दोपहर चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में मृतक गणेश के भांजे संजय के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि उसकी नानी संतोष और उसका मामा गणेश सातरोड़ खास गांव में रहते हैं। उसका मामा गणेश अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। उसके नाना मोहनलाल की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। सुबह उसका मामा गणेश शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए गया था, लेकिन रात को घर पर नहीं लौटा। उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सुबह उनके पड़ोसियों ने आकर सूचना दी कि गणेश का शव गली में पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके गणेश का पूरा शव कीचड़ में सना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज से मदद
मामले में जांच को लेकर पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में अभी ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया कि जिससे हत्या की वारदात से पर्दा उठ सके। पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है।

एक सप्ताह में तीन हत्याएं
उल्लेखनीय है कि जिले में एक सप्ताह में हत्या की तीन वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। गणेश की हत्या से पहले गांव मीरकां में विनोद की कुछ दिन पहले पीट-पीटकर हत्या की गई। उस मामले में परिजन नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे हैं। वहीं, राजीव नगर निवासी रवींद्र की भी ई-रिक्शा चालक ने किराये को लेकर हुए झगड़े में सूए से सिर में वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed