फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After killing his wife by strangling her with a rope, he hanged himself

Hisar News: रस्सी से गला घोंट पत्नी की हत्या के बाद खुद ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
After killing his wife by strangling her with a rope, he hanged himself
बलजीत व दर्शना फाइल फोटो 
हिसार। गांव मय्यड़ में सोमवार सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति ने अपने घर में पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। वारदात के समय दंपती के दोनों बेटे दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब उठे तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र के मुताबिक भाई संदीप और चाचा रामनिवास ने बताया कि बलजीत(40) गांव में ही डीजे का काम करता था। सुबह उसके बेटे मोहित (17) और अंश (10) उठे तो देखा कि माता-पिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांका तो बलजीत फंदे से लटका था। उन्होंने शोर मचाकर परिवार के लोगों और पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो दर्शना (38) का शव जमीन पर पड़ा था और बलजीत का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलते ही एएसआई राजेश मय फॉरेंसिंक टीम मौके पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हिसार भिजवाया। दर्शना के मायके जीतपुरा (राजस्थान) से उसका भाई धनरतन और चचेरा भाई नत्थूराम भी हिसार पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


महिला पर झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

पुलिस के मुताबिक संदीप ने बताया कि बलजीत चार साल से हांसी में किराये के मकान में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के संपर्क में था। आरोप है कि वह बलजीत पर 1.60 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। 15 दिन पहले उसने हांसी सदर थाने में बलजीत के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इस विवाद से तंग आकर बलजीत ने अपनी स्कूटी और पिकअप गाड़ी भी उस महिला के घर छोड़ दी और उससे पीछा छोड़ने की मिन्नत की थी लेकिन वह पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। इस वजह से बलजीत और दर्शना के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन


--

मौत की खबर सुन बोली महिला- झूठ बोल रहे हो, 70 हजार ही दे दो



संदीप ने बताया कि बलजीत की मौत के बाद उसके मोबाइल पर उस महिला ने फोन किया। परिजनों ने उसे बलजीत और उसकी पत्नी की मौत की बात बताई तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसने कहा कि तुम लोग पैसे न देने के लिए झूठ बोल रहे हो। इसके बाद वह मोलभाव पर उतर आई और कहा कि कम से कम 70 हजार रुपये ही दे दो। एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि दर्शना के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। फिलहाल संदीप के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मृतका के मायके पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। आरोपी महिला को जांच के दायरे में लिया है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले में उसकी क्या भूमिका है इसका पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed