फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After delivery lady found corona positive

डिलिवरी के बाद महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

Sat, 11 Jul 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
After delivery lady found corona positive
मेडिकल कॉलेज अग्रोहा गायनी वार्ड । - फोटो : Hisar
मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के चिकित्सकों की कोरोना को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में दाखिल एक महिला को तीन दिन तक सामान्य मानकर महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उसका उपचार व देखभाल करते रहे, लेकिन तीसरे दिन महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गायनी वार्ड में ड्यूटी देने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को गांव दनौदा निवासी महिला को दाखिल किया गया। डिलिवरी होने तक उसे दो दिन तक लेबर रूम में एडमिट रखा। यहां से उसका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा। डिलिवरी होने के बाद महिला को गायनी वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जिसकी सैंपल रिपोर्ट वीरवार देर रात कोरोना पॉजिटिव आ गई। महिला को नवजात सहित आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रसूता के संपर्क में आईं महिला चिकित्सकों समेत 58 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों सहित स्वास्थ्यकर्मियों को किया क्वारंटीन
मेडिकल कॉलेज डायरेक्टर डॉ. गोपाल सिंघल के अनुसार प्रसूता के सीधे संपर्क में आए स्टाफ सदस्य, जिसमें डिलिवरी कराने वाली महिला चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लेकर उन्हें सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। गायनी वार्ड में ड्यूटी देने वाले अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed