फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After Bahadurgarh now Glanders found in horse in Alwar of Rajasthan

Haryana: बहादुरगढ़ के बाद अब राजस्थान के अलवर में घोड़े में मिला ग्लैंडर्स, लुवास में लिए गए थे सैंपल

Thu, 29 Sep 2022 02:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 02:56 AM IST
सार

केंद्रीय भैंस अश्व अनुसंधान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। नियम के अनुसार अब घोड़े को मारने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। उस एरिया के अन्य घोड़ों के सैंपल स्थानीय पशुपालन विभाग की ओर से लिए जाएंगे।

विज्ञापन
After Bahadurgarh now Glanders found in horse in Alwar of Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

राजस्थान के अलवर में घोड़े में ग्लैंडर्स बीमारी के लक्षण मिले हैं। केंद्रीय भैंस अश्व अनुसंधान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। इस घोड़े के हिसार के लुवास में सैंपल लिए गए थे। बहादुरगढ़ से लिए गए 7 सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। घोड़ों में ग्लैंडर्स के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हरियाणा में रोहतक, सिरसा, झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में ग्लैंडर्स बीमारी पीड़ित पशु मिल चुके हैं।

विज्ञापन

 

लुवास की टीम ने मंगलवार को बहादुरगढ़ के गांव कानोदा से 7 सैंपल लिए थे। इन सैंपल को केंद्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में जांच के लिए भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट गुरुवार 29 सितंबर को आएगी। डॉ. हरिशंकर सिंघा ने बताया कि राजस्थान का पशुपालक घोड़े को लुवास लेकर पहुंचा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: पांच दिन से बाढ़ से जूझ रही भूना शहर की 30 हजार आबादी, 1500 परिवारों ने घर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां ग्लैंडर्स के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने इसके सैंपल जांच के लिए अश्व अनुसंधान केंद्र भेजे थे। इस सैंपल की जांच के बाद घोड़े में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। नियम के अनुसार अब घोड़े को मारने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। उस एरिया के अन्य घोड़ों के सैंपल स्थानीय पशुपालन विभाग की ओर से लिए जाएंगे।


हिरणों में लंपी के लक्षण
राजस्थान में हिरणों में लंपी के लक्षण मिलने पर केंद्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के चिकित्सकों ने कहा कि अभी इस बारे में रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे पहले 2019 में भी झारखंड में हिरणों में लंपी के लक्षण मिले थे। उस समय इस पर विस्तृत अध्ययन नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed