फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After 19 years, in the beginning of May, the day's temperature is below 30 degrees.

Hisar News: 19 साल बाद मई के शुरू में दिन का पारा 30 डिग्री के नीचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
After 19 years, in the beginning of May, the day's temperature is below 30 degrees.
हिसार। हिसार का अधिकतम तापमान मंगलवार को 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को भी यह 30 डिग्री से नीचे था। 19 साल के बाद ऐसा हुआ है, जब मई के शुरू में ही दिन का पारा 30 के नीचे पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2004 में हिसार के अधिकतम तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विभाग के इंचार्ज डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार वर्ष 2004 में 1 मई को हिसार का अधिकतम तापमान 25.1 व 2 मई को 30.0 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि इसके बाद तापमान लगातार बढ़ता गया था। एचएयू की मानें तो वैसे तो इस माह में दिन का तापमान 25 डिग्री से भी नीचे जा चुका है, लेकिन वह 15 मई के बाद ही गया है। वर्ष 1982 में 13 मई को दिन का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था और यह वर्ष 1970 से लेकर अब तक का एक रिकॉर्ड भी है। वहीं अगर शुरुआती दिनों में सबसे गर्म दिन की बात करें तो वर्ष 1973 में 2 मई को हिसार का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार सुबह पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और दोपहर बाद महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, नूंह, पलवल और शाम को सिरसा व फतेहाबाद आदि जिलों में बिखराव वाली बूंदाबांदी व बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर अधिकतर स्थानों पर बादल वाही और बारिश की गतिविधियों की वजह से तापमान में गिरावट जारी है। मंगलवार को रात का तापमान 15.0 से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 23.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 10.0 से 13.0 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक मंगलवार रात के एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को और मजबूती मिलेगी। इस कारण से प्रदेश में आने वाले दो तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। बुधवार को इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 4 मई को सक्रिय होने से प्रदेश में 7 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed