फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Advocate of the flat in the name of five million swindle

एडवोकेट से फ्लैट देने के नाम पर पांच लाख की ठगी

Fri, 01 Aug 2014 11:54 PM IST
hisar
hisar Updated Fri, 01 Aug 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन

शहर के एक एडवोकेट फ्लैट खरीद में पांच लाख रुपये की ठगी के शिकार हो गए। अब एडवोकेट को न तो फ्लैट मिल रहा, न ही पांच लाख रुपये। बदले में उसे ही जान से मारने की धमकी मिल रही है। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीएलए निवासी एडवोकेट रविंद्र अग्रवाल ने पंचकूला में एक बिल्डर से अपनी पत्नी सरोज के नाम फ्लैट खरीदने के लिए डील की थी। उसने पांच लाख रुपये के पंजाब नेशनल बैंक के चेक दिए, जिसमें 23 जून 2011 को बिल्डर को दो लाख रुपये का पहला चेक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद 25 जुलाई, 2012 को तीन लाख रुपये का दूसरा चेक दिया। चेक लेने के बाद बिल्डर उन्हें फ्लैट देने का झांसा देता रह।

आरोप है कि बिल्डर ने उनसे करीब पांच लाख रुपये लेने के बाद भी फ्लैट उनकी पत्नी के नाम नहीं किया। मामले की शिकायत उसने कोनार्क राजहंस एस्टेट के डायरेक्टर, नरेश और संजीव का नाम लिखवाया है। एडवोकेट का कहना है कि उसने रुपये वापस देने की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed