{"_id":"614a247d8ebc3ea6b51b8c2c","slug":"admission-will-be-considered-incomplete-if-the-documents-are-not-submitted-after-paying-the-fees-hisar-news-hsr6123563133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस भरने के बाद जमा नहीं कराए दस्तावेज तो दाखिला माना जाएगा अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस भरने के बाद जमा नहीं कराए दस्तावेज तो दाखिला माना जाएगा अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी प्रथम सूची में शामिल विद्यार्थी फीस जमा करवाने के बाद महाविद्यालय पहुंच कर अपने मूल प्रमाण पत्र की जांच अवश्य करवाएं। इसके अलावा आवेदन फार्म समेत सभी दस्तावेज की प्रतियां जमा करवानी अनिवार्य होगी, नहीं तो विद्यार्थी का दाखिला अधूरा माना जाएगा। वहीं, बुधवार को विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. यशवंत सांगवान ने बताया कि सभी स्नातक प्रथम कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रमाण पत्र की जांच के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित कर रखी हैै। ऑनलाइन फीस जमा करवाने के बाद कुछ विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रमाण पत्रों की जांच करवाने नहीं पहुंच रहे हैं। प्रथम मेरिट सूची में स्थान पाने वाले कुछ विद्यार्थी फीस भरने के बाद अपना दाखिला निश्चित मान कर घर बैठ गए हैं। प्राचार्या डॉ. कुसुम सैनी ने बताया कि निदेशालय द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी की जाएगी।
गुजवि ने बढ़ाई अंतिम तिथि
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल ने बताया कि एमटेक, एमफार्मा, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी, एमसीए, एमबीए, एमकॉम, एमएससी, एमए और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्सिज में दाखिले के लिए अब अभ्यार्थी तीन अक्टूबर 2021 तक फीस जमा करवा सकते हैं। इन कोर्सिस में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर 2021 है।