फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admission was not drunk at the student's school, spray, serious

एडमिशन नहीं हुआ तो छात्रा ने स्कूल में पीया स्प्रे, गंभीर

Sun, 05 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल/हांसी
ब्यूरो/अमर उजाल/हांसी Updated Sun, 05 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

सरकार के बेटी पढ़ाओ अभियान को कक्षा इंचार्ज की नियमों की अधूरी जानकारी के कारण एक बार फिर झटका लगा है। सुल्तानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

विज्ञापन


छात्रा ने इसी स्कूल से 11वीं उत्तीर्ण की है और 12वीं में दाखिला नहीं दिए जाने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में छात्रा को स्कूल प्रशासन यहां सिविल अस्पताल लाया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने गुड्डी देवी ने बताया कि उसकी बेटी ने सुल्तानपुर के सरकारी स्कूल से 11वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए 10 मई को फीस भी जमा करवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डी देवी के अनुसार, शनिवार को जब सुषमा स्कूल में दाखिला लेने के लिए स्कूल गई तो कक्षा की इंचार्ज अंजू ने उसे यह कहकर लौटा दिया कि एडमिशन लेने के लिए जो टेस्ट लिया गया था, वह उसमें उत्तीर्ण नहीं हुई है। लिहाजा उसका दाखिला नहीं हो सकता है।

परिजनों के मुताबिक, इस घटना से व्यथित सुषमा ने स्कूल में ही स्प्रे पी लिया। छात्रा की तबियत बिगड़ी तो स्कूल प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को सूचित किया तथा उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, कक्षा इंचार्ज अंजू ने कहा है कि छात्रा के दाखिला लेने की अवधि समाप्त हो चुकी है। इसलिए छात्रा को बीईओ अथवा डीईओ से लिखवाकर लाने के लिए कहा गया था।

छात्रा का इसी स्कूल में दाखिला होगा : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स ने कहा है कि कक्षा की इंचार्ज अंजू को शिक्षा विभाग के नियमों की पूरी जानकारी नहीं थी, जिसकी वजह से असमंजस की स्थिति पैदा हुई। छात्रा को दाखिले से इंकार नहीं किया जा सकता है तथा 11वीं के बाद स्वत: 12वीं में दाखिला किया जाता है।


हाजिरी कम होने से छात्रा का नाम स्कूल से कट गया था। पीड़ित छात्रा का इसी स्कूल में दाखिला रहेगा। मामले की विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed