फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admission stuck due to non-matching of income in PPP and income certificate

पीपीपी और इनकम सर्टिफिकेट में आय का मिलान न होने पर अटका दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Admission stuck due to non-matching of income in PPP and income certificate
हिसार। कॉलेज एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंगलवार शाम 5 बजे तक पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों ने अपने डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाकर फीस भरी। हालांकि दाखिला प्रक्रिया में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) बाधा बन रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि पीपीपी और इनकम सर्टिफिकेट में आय का मिलान नहीं हो रहा, जिस कारण विद्यार्थियों का दाखिला अटक गया। समय सीमा पूरी होने पर सिर्फ 30 फीसदी विद्यार्थी ही अलग-अलग महाविद्यालयों में दाखिला ले पाए। अब दूसरी मेरिट लिस्ट 19 अगस्त को जारी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 22 अगस्त तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

डीएन कॉलेज में विद्यार्थियों ने की नारेेबाजी
दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को लेकर मंगलवार को डीएन कॉलेज में स्टूडेंट प्रोग्रेसिव संगठन के विद्यार्थियों ने कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि यूजी कोर्स की प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में दाखिला लेने में काफी समस्याएं आ रही हैं। विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र में दर्शाई गई राशि के साथ उनके आय प्रमाण पत्र राशि का मिलान नहीं हो रहा है। वहीं कई विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र में नाम गलत दर्शाए गए हैं, किसी विद्यार्थी की उम्र गलत है तो किसी के अभिभावकों के नाम गलत मिला। ऐसे में ये विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। जिसके कारण आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के दाखिले डीएन कॉलेज में नहीं हो रहे हैं। अपनी इन समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर समस्याओं का हल नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। छात्र नेता सोनिया ने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाई है। हेल्प डेस्क के दौरान आदित्य, आकाश, पंकज, राहुल, कन्हैया, कर्मवीर, कर्ण, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के कॉलेजों में दाखिले का ब्योरा
राजकीय पीजी कॉलेज
कोर्स दाखिले
बीए 562
ऑनर्स अंग्रेजी 21
ऑनर्स अर्थशास्त्र 27
ऑनर्स भूगोल 20
बीएससी मैैथ 28
बीकॉम 185
बीकॉम ऑनर्स 27
बीएससी मेडिकल 124
बीएससी नॉन मेडिकल 303
एफसी कॉलेज
बीए 220
बीकॉम 58
बीएससी मेडिकल 20
बीएससी नॉन मेडिकल 39
जाट कॉलेज
बीए 297
बीकॉम 93
बीसीए 49
बीएससी नॉन मेडिकल 68
बीएससी मेडिकल 22
पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा कराने की समय सीमा पूरी हो चुकी है। अब 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी। दाखिला लेने में विद्यार्थियों के सामने परिवार पहचान पत्र से संबंधित कुछ समस्याएं आ रही हैं। - डॉ. यशवंत सांगवान, एडमिशन नोडल अधिकारी गवर्नमेंट कॉलेज हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed