फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Admission in colleges will start from August 16, process will run for 10 days

कॉलेजों में आवेदन 16 अगस्त से, 10 दिन चलेगी दाखिला प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Admission in colleges will start from August 16, process will run for 10 days
प्रदेश के सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यही नहीं, इस बार विभाग ने आवेदन करने के लिए 7 के बजाय 10 दिन दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर 26 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 10 दिनों तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। अगर किसी विद्यार्थी के दस्तावेजों में त्रुटि पाई गई तो विद्यार्थी को विभाग की तरफ से ऑटोमेटिक मैसेज जाएगा, जिसके बाद विद्यार्थी को त्रुटि दूर कर 48 घंटे में दस्तावेज दोबारा अपलोड करने होंगे। 2 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

इस बार प्रत्येक कॉलेज कर सकेगा दस्तावेज जांच
पिछली बार केवल सरकारी कॉलेजों को विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन करने की अनुमति दी गई थी, जिसके कारण कॉलेजों के स्टॉफ और विद्यार्थियों को खूब परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार विद्यार्थी की पहली पसंद के कॉलेज में उसके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दस्तावेज करने होंगे अपलोड
पासपोर्ट साइट फोटो की स्कैन प्रतिलिपि
हस्ताक्षर की स्केन की गई प्रतिलिपि
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
माइग्रेशन सर्टिफिकेट। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी।
चरित्र प्रमाणपत्र
एनसीसी/एनएसएस/खेल प्रमाणपत्र (वेटेज के लिए) जहां भी लागू हो
हरियाणा प्रमाणिक निवासी प्रमाणपत्र (डोमेसाइल)
ईडब्ल्यूएस या एससी/बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाणपत्र
आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र
गैप इयर होने पर एफिडेविट
यह रहेगा शेड्यूल
आवेदन प्रक्रिया 16 से 26 अगस्त तक
दस्तावेज सत्यापन 18 से 28 अगस्त तक
पहली मेरिट 2 सितंबर को जारी होगी
फीस भरें 6 सितंबर तक
दूसरी मेरिट 8 सितंबर को जारी होगी
फीस भरें 11 सितंबर तक
दोबारा पोर्टल खुलेगा 13 सितंबर को
वर्जन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दिशा-निर्देश आए हैं। कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 26 अगस्त तक चलेगी।
- डॉ. सुरेंद्र सिंगला, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, इंपीरियल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed