फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Administration failed, rain brought relief from smog after 38 days

प्रशासन रहा फेल, बारिश ने 38 दिन बाद दिलाई स्मॉग से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Administration failed, rain brought relief from smog after 38 days
हिसार। आखिरकार मौसम ने ही शहरवासियों को एक माह से ज्यादा समय से छाए जहरीले धुएं से राहत दिलवाई। रविवार देर रात आई हल्की बारिश से 38 दिनों के बाद एक्यूआई 200 के नीचे आ गया। इतने दिनों से एक्यूआई 300 के ऊपर बना हुआ था, बल्कि बीच-बीच में यह 400 का आंकड़ा भी पार कर चुका था।
विज्ञापन

बता दें कि 27 अक्तूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 का स्तर पार कर गया था। दीवाली के दिन यह 400 का आकड़ा भी पार कर गया था, जो प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। जिला प्रशासन की तरफ से प्रदूषण को कम करने के लिए औपचारिकता निभाने के अलावा कुछ नहीं किया। जिला प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी पूरी तरह से मौसम पर ही निर्भर रहे।
विज्ञापन

0.2 एमएम हुई बारिश : रविवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट व सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई की स्थिति
समय एक्यूआई
सुबह 6 बजे 198
सुबह 8 बजे 185
सुबह 10 बजे 171
दोपहर 12 बजे 154
दोपहर 2 बजे 157
शाम 4 बजे 163
शाम 6 बजे 171
रात 8 बजे 183
ये दर्शाता है एक्यूआई
0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 सहनीय
201 से 300 बुरा
301 से 400 बहुत बुरा
401 से 500 गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed