फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ADG inspected Sanjeevani Hospital, Covid Lab and District Hospital

एडीजी ने संजीवनी अस्पताल, कोविड लैब व जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ADG inspected Sanjeevani Hospital, Covid Lab and District Hospital
हिसार। पंचकूला हेडक्वार्टर से एडीजी डॉ. शिम्मी जिले की कोरोना व्यवस्थाओं एवं टीकाकरण का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर सोमवार शाम को नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां आने पर एडीजी डॉ. शिम्मी ने पहले सीएमओ डॉ. रत्ना भारती के साथ बैठक की। उन्होंने सीएमओ के साथ 500 बेड के संजीवनी अस्पताल, कोविड-19 लैब का निरीक्षण किया। दौरे के समय संजीवनी अस्पताल में कोई कोरोना का मरीज दाखिल नहीं था। कोविड-19 लैब का सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर पर काम निर्माणाधीन है। लैब में सैंपल रखने के लिए फ्रीजर एवं उपकरण आ चुके है। लैब के बाहरी ओर ग्लास लगाने का काम चल रहा था, जो जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द काम पूरा कर मशीन मंगवाने की दिशा में कदम उठाए। आखिर में डॉ. शिम्मी जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। अस्पताल में बाल रोग विभाग की चिकित्सकों एवं गायनी वार्ड की चिकित्सकों के साथ बैठक कर जानकारी ली। इस दौरान कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चर्चा की गई। अब मंगलवार को डीजी डॉ. शिम्मी बाल रोग चिकित्सकों के साथ वीसी के जरिए बैठक करेंगी। चिकित्सकों को बच्चों के इलाज एवं जांच संबंधित ट्रेनिंग दे दी गई है। तीसरी लहर निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। डॉ. शिम्मी टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कुछ बूथों पर गई। सोमवार को मेेगा टीकाकरण अभियान में भारी भीड़ देखकर हैरान रह गई। डॉ. शिम्मी दो दिन के लिए हिसार में दौरे पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed