फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur police recovered CMD's kidnapped nephew safely

सीएमडी के अपहृत भतीजे को आदमपुर पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Adampur police recovered CMD's kidnapped nephew safely
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर को अपहरण कर किये गये फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के भतीजे को रविवार अलसुबह सकुशल बरामद कर लिया। एसपी लोकेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में आदमपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुंदर को भिवानी रोहिल्ला के बस स्टैंड से बरामद किया है। आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनदीप बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सुंदर को रविवार अलसुबह करीब ढाई बजे भिवानी रोहिल्ला के बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया है। सुंदर को मल्लापुर निवासी चन्नी व उसके 2 साथियों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी में डालकर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआत में सुंदर को इधर-उधर घुमाते रहे और बाद में राजस्थान में एक अनजान जगह पर ले गए और धुमाते रहे। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दबाव के बीच आरोपी अपह्रत व्यक्ति सुन्दर को पुलिस को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भिवानी रोहिल्ला बस स्टैंड पर सकुशल छोड़ कर फरार हो गए। निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि सुंदर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस सुंदर का अपहरण करने वाले आरोपियों की तालाश में दबिश दे रही है। आरोपी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed