फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur got the status of municipality

आदमपुर का मंगल... नगरपालिका का मिला दर्जा

Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Adampur got the status of municipality
मंडी आदमपुर। आदमपुर की जनता के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी साबित हुआ। लंबी जद्दोजहद के बाद जन सेवा समिति की मुहिम पर जजपा जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा के प्रयासों से आदमपुर को नगर पालिका का दर्जा मिला है। मंडी आदमपुर, गांव आदमपुर व जवाहर नगर पंचायत को मिलाकर आदमपुर नगरपालिका बनाया गया है। आदमपुर को नगरपालिका का दर्जा मिलने पर आदमपुर जन सेवा समिति के कार्यालय में समिति के सदस्यों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बता दें कि आदमपुर हमेशा से ही वीआईपी क्षेत्र रहा है। एक लंबे अर्से तक प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के हाथ में रही। दो बार उपमंडल बनाने की घोषणा होने के बावजूद आदमपुर को नगरपालिका या उपमंडल का दर्जा हासिल नहीं हो सका था।
विज्ञापन

जन सेवा समिति ने शुरू की थी मुहिम
मंडी आदमपुर को नगर पालिका बनाने के लिए जन सेवा समिति ने मुहिम शुरू की थी। बाद में जन सेवा समिति के सदस्यों ने आदमपुर की करीब 16 सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को अपने साथ लिया और उनसे इस बारे में चर्चा की। संस्थाओं द्वारा सहमति जताने के साथ ही अपने-अपने लेटर हेड पर प्रस्ताव लिखित में दिए गए। संस्थाओं से प्रस्ताव मिलने के बाद समिति द्वारा सामूहिक बैठक बुलाई थी। बाद में सेवा समिति के सदस्यों ने अपनी इस मुहिम को जजपा जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा के समक्ष रखा। आदमपुर को नगरपालिका बनाने के लिए रमेश गोदारा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा के 30 साल बाद खुला किस्मत का ताला
आदमपुर को उपमंडल बनाने के मामले में पहले की सरकारें राजनीति करती रही हैं। 1991 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे चौ. भजनलाल ने आदमपुर को उपमंडल का दर्जा दे दिया था। वर्ष 1996 में बनी हविपा-भाजपा गठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री बंसीलाल ने तोशाम सहित आदमपुर का उपमंडल का दर्जा वापस ले लिया। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए और आदमपुर के साथ-साथ तोशाम को भी फिर से उपमंडल का दर्जा दे दिया। साथ ही इसे विधानसभा में पारित भी करवा दिया था। फिर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फाइलें धूल फांकती रही और अब तक आदमपुर को उपमंडल का दर्जा नहीं मिल सका।

समिति सदस्य आज जाएंगे मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का आभार जताने
आदमपुर को नगरपालिका का दर्जा मिलने पर जन सेवा समिति का एक दल बुधवार को जजपा जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा। समिति अध्यक्ष उग्रसेन ऐंचरा ने बताया कि रमेश गोदारा के प्रयासों के कारण आदमपुर को नगरपालिका का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed