{"_id":"5fac41528ebc3e9b754414b5","slug":"action-against-nakali-ghee-factory-hisar-news-rtk582317384","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, मालिक को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, मालिक को लिया हिरासत में
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस की हिरासत में फैक्टरी मालिक।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मिलावटखोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने जहां तीन अलग-अलग जगह मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई की। वहीं रात करीब साढ़े 9 बजे भी स्वास्थ्य विभाग और सदर थाने की संयुक्त टीम ने तलवंडी राणा में बालाजी पेट्रोल पंप के पास स्थित अंबिका फूड प्रोडक्ट्स में दबिश दी। वहीं फैक्टरी मालिक को हिरासत में लिया है। ये कार्रवाई सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां फैक्टरी में नकली घी व तेल बनाया जा रहा था।
ये सैंपल किए एकत्र
टीम ने इस दौरान यहां से 825 लीटर वेजिटेबल ऑयल, 395 किलो मक्खन, चार टीन में बंद सोयाबीन ऑयल के सैंपल लिए। वहीं टीम को यहां अलग-अलग ब्रांड के रेपर भी मिले। टीम ने जब फैक्टरी मालिक सिवानी निवासी विरेंद्र सिंह को लाइसेंस दिखाने को कहा तो उसके पास से लाइसेंस नहीं मिला। सदर थाना पुलिस ने तुरंत सारे सामान को कब्जे में लिया और फैक्टरी मालिक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई रात करीब साढ़े 9 बजे से देर रात 12 बजे तक चली। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत की टीम व सदर थाने से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज की टीम मौजूद रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरविंदर जीत ने बताया कि बरामद किए गए रेपर पर एक लाइसेंस नंबर लिखा था, लेकिन वे लाइसेंस नंबर किसका है इसके बारे में पुलिस फैक्टरी मालिक से पता लगाएगी।