{"_id":"616c6babd4fd3a79e14674f5","slug":"accused-sent-to-jail-in-tb-rape-victim-s-death-case-hisar-news-hsr6146741171","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी से हुई दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी से हुई दुष्कर्म पीड़िता की मौत मामले में आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर निवासी एक दुष्कर्म पीड़िता की वीरवार को टीबी के चलते नागरिक अस्पताल में हुई मौत मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को भी टीबी बताया जा रहा है।
दरअसल 24 अप्रैल को नाबालिग के पिता की शिकायत पर मिलगेट थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया गया था। बाद में पता चला कि उसे आरोपी युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। जिस दिन गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था, उस दिन पीड़िता के पिता ने बताया था कि वह जाते समय अपने सारे कागजात, दस हजार रुपये नकद, पैरों की चुटकी, पाजेब, कानों के झुमके भी ले गई थी। पीड़िता की माता ने बताया था कि आरोपी युवक उसकी बेटी को लेकर मानसा चला गया था। वहां पर आरोपी ने उसकी बेटी को तीन महीने बंद कमरे में रखा। उसके बाद उसे अगस्त में हिसार अपने घर लाया, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं दी गई। पीड़िता ने बताया कि करीब दो दिन पहले नागरिक अस्पताल में दाखिल उसकी बेटी के कहने पर आरोपी युवक ने उसे सूचना दी। जिसके बाद उसने अपनी बेटी से बात की तो उसे पता चला कि वह मानसा गए थे। परिजनों का आरोप था कि आरोपी ने उसकी बेटी को बंद कमरे में रखा था। जिस कारण उसे एलर्जी व टीबी हुई। उसका आरोपी युवक पति बनकर रोहतक पीजीआई व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाता रहा।
आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया है
आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को भी टीबी बताई जा रही है। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।
- इंस्पेक्टर संदीप, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार