फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of raping father

युवती ने पिता पर दुष्कर्म करने व पिता के दोस्त और जीजा पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

Thu, 15 Apr 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping father
दुष्कर्म पीड़िता ने अपने साथ हुए अत्याचार की शिकायत सीएम विंडो, आईजी व डीआईजी को की है। उसके बाद उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया। मामले में जिले के एक गांव निवासी युवती ने अपने पिता, पिता के दोस्त व जीजा सहित पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में धारा 376(2) एफ, 354ए, 323 व 34 के तहत केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां का देहांत हो चुका है। उसका पिता, पिता का दोस्त व उसका जीजा तीनों उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। मां के निधन के बाद उसके पिता, जीजा व बहन ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस बीच उसके जीजा व उसके पिता के दोस्त ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया व 21 मार्च की रात व 22 मार्च को दिन में उसके पिता ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बहन ने उससे मारपीट की और अपने देवर के साथ शादी करवाने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि परेशान होकर उसने मरने का फैसला लिया और एक दिन अपने दाहिने हाथ पर पॉलिथीन लपेटकर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, उस दौरान वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसका हाथ बुरी तरह जल चुका था। चिकित्सकों को चेक करवाया तो उन्होंने कहा कि हाथ काटना पड़ेगा। इसके बाद पीड़िता अपनी मौसी के पास चली गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने आरोपों से बचने के लिए अपनी गाड़ी को स्वयं आग लगा दी थी। इस मामले में पीड़िता को अग्रोहा थाना पुलिस ने थाने में बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि उस दौरान उसके पिता ने उसे कहा कि वह उसे प्रतिमाह चार हजार रुपये देगा। पीड़िता का कहना है कि उस दौरान राजीनामा करवा दिया गया था। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed