{"_id":"649885652227385d370e2c26","slug":"accused-of-cheating-171-lakh-in-the-name-of-increasing-credit-card-limit-arrested-hisar-news-c-21-hsr1005-164268-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.71 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.71 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 25 Jun 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
हिसार। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और रिवार्ड प्वाइंट को रिडीम करने के पर 1 लाख 71 हजार 902 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी राजस्थान के अलवर के तावडू निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी ने अंकित के क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर लगाए थे। उनमें एक मोबाइल फोन का भी ऑर्डर था। क्रेडिट कार्ड से डिटेल लेने पर फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर लगाने के बारे में पता चला। फ्लिपकार्ट से खरीदे गए मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी प्रिंस को भिवाड़ी, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि मुख्य आरोपी फ्लिपकार्ट से मोबाइल फोन खरीदने पर उसे कमीशन देता था। क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने और क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी कर फ्लिपकार्ट पर एसी, मोबाइल और अलग-अलग सामान का ऑर्डर कर मंगवाते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंडी आमदपुर के अंकित ने शिकायत दी थी। संवाद