फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of breaking into house and stealing arrested

Hisar News: घर में घुसकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into house and stealing arrested
नारनौंद। पुलिस ने रात के समय घर में सामान चोरी करने के दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नारनौंद के वार्ड 11 निवासी सूरज व नारनौंद की गौतम कॉलोनी निवासी रामकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। थाना नारनौंद में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने रात के समय वार्ड 11 नारनौंद निवासी रामकुमार के घर में घुसकर घर का सामान चोरी किया था।
विज्ञापन

पैसे उधार न देने पर हमला करने का आरोपी पकड़ा
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए चोटे मारने के मामले में आरोपी शास्त्री नगर निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही नवीन कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक गोविंद नगर निवासी संजय ने आरोपी पंकज कुमार उर्फ प्रिंस के खिलाफ गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी की दी थी। उसने बताया कि 24 की रात में आरोपी पंकज साथी दर्शन ने उधार पैसे मांगे, जिस पर पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

उकलाना में घर से सोना व नकदी चोरी



उकलाना मंडी। त्रिवेणी विहार के एक घर से चोर ने सोना व नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस को दी शिकायत में मंजू देवी ने बताया कि वह त्रिवेणी विहार में रहती है और 17 अप्रैल को वह घर का ताला लगाकर अपने भाई के पास बरवाला गई थी। 21 अप्रैल को लौटी तो घर के ताले व शीशे टूटे मिले। घर के अंदर रखी अलमारियों में से चोर ने सोना व 70 हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed