{"_id":"61a3de5d9a7a1443c8609c53","slug":"accused-of-abetting-suicide-arrested-hisar-news-hsr618080482","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। गांव भैणी अमीरपुर के एक बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने नामजद पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें से चार आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। भैणी अमीरपुर निवासी संतोष के अनुसार उसके ससुर राजेंद्र व हंसराज का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसका ससुर राजेंद्र 17 मई 2017 को खेतों में मृत अवस्था में मिला था। कुछ समय बाद घर में सफाई करते समय उसके ससुर राजेंद्र का सुसाइड नोट उन्हें मिला था। जिस संबंध में उन्होंने 8 सितंबर 2017 को इसकी शिकायत हांसी एसपी कार्यालय में दी थी। मौके पर मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने मधुबन में जांच के लिए भेजा था। जांच में मृतक राजेंद्र की लिखाई का मिलान भी हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच की जा रही है
मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
जांच की जा रही है
मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।