फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   accused hit police van

कार में डोडापोस्त ला रहे युवकों को रोका तो स्पेशल स्टाफ की गाड़ी को मारी टक्कर

Sun, 10 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
accused hit police van
हिसार। चौधरीवास में नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों ने स्पेशल स्टाफ की गाड़ी को टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया। आरोपी युवक अपनी कार में डोडापोस्त लेकर आ रहे थे। मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने एएसआई विजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार दिन में वह टीम सहित चौधरीवास टी-प्वॉइंट पर गंगवा रोड की तरफ नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की पोलो कार तेज गति से आते देखी तो उसे रुकने का इशारा किया। आरोपी कार चालकों ने अपनी कार को भगाने के चक्कर में वहां खड़ी स्पेशल स्टाफ की गाड़ी को टक्कर मार दी। कुछ दूर जाकर आरोपियों की कार बंद हो गई। कार में बैठे युवकों से पूछताछ की तो कार चालक ने अपना नाम हिसार के गांव पंघाल निवासी सुनील उर्फ लद्दा बताया। वहीं उसके साथ परिचालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम हिसार के गांव सरड़ेड़ा निवासी अशोक बताया। कार की तलाशी ली तो उसमें दो बैग में डोडापोस्त बरामद हुआ। जिनमें से एक बैग में 24.550 किलो और दूसरे में 5.400 किलो डोडापोस्त था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed