फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accident while digging a well in Lohari Ragho, laborer died

Hisar News: लोहारी राघो में कुई खोदते समय हादसा, मजदूर की मौत

Sun, 05 Mar 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 05 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accident while digging a well in Lohari Ragho, laborer died
नारनौंद। गांव लोहारी राघो में कुई खोदते समय एक मजदूर पर मिट्टी से भरा कट्टा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


लोहारी राघो निवासी बीरभान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चचेरा भाई 38 वर्षीय रखा व उसका साथी मंगत गांव ढाणी कुम्हारान निवासी प्रीतम के घर पर कुई खोद रहे थे। उसका भाई रखा नीचे कुई में मिट्टी खोद रहा था और उसका साथी मंगत मिट्टी को ऊपर खींच रहा था। कुई से बाहर मिट्टी निकालने के लिए भूनी लगाई हुई थी और उसको रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाए हुए थे। मिट्टी से भरा एक कट्टा फिसल कर कुई में काम कर रहे रखा के ऊपर जाकर गिरा। ग्रामीणों की मदद से तुरंत उसे कुई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed