फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   accident, Hansi accident, four died, groom died, shock wave in village, Hisar

गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला

Wed, 11 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हांसी
ब्यूरो / अमर उजाला, हांसी Updated Wed, 11 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident, Hansi accident, four died, groom died, shock wave in village, Hisar
सड़क हादसे में चार की मौत - फोटो : bureau

हांसी जींद मार्ग पर गगनखेड़ी के समीप  सड़क हादसे में चार लोगों की हुई मौत से गांव जमालपुर निवासी उमेद के  परिवार को झकझोर कर रख दिया है। दिल दहला देने वाली इस घटना से गांव में  गमगीन का माहौल है, यहां तक कि शाम को गांव में किसी के घर में चूल्हा तक  नहीं जला। गांव के पूर्व सरपंच सुभाष चंद ने बताया कि मौत के इस तांडव से  गांववासी व परिवारजन गहरे सदमे में है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि उमेद सिंह की एक दिन पूर्व कुरूक्षेत्र निवासी मनीता के साथ शादी हुई थी। अभी मनीता की हाथों की मेहंदी सूखी भी नहीं थी कि उसकी मांग का सिंदूर सड़क हादसें में उजड़ गया। उमेद 8 बहनों का इकलौता भाई था जो सब बहनों से छोटा था। बहनों ने बड़े लाड-प्यार से अपने छोटे भाई की शादी की थी लेकिन इस सड़क हादसें ने उनकी खुशियां छीन ली।  इस सड़क हादसें में उमेद की बहन ने अपने भाई के साथ अपने पति रोशन लाल को भी खो दिया है। नागरिक अस्पताल में मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना को लेकर दोनों परिवार के लोग सदमें में है।
विज्ञापन


बहू का आशीर्वाद देने के लिए उमेद के घर पर ही ठहरे थे रिश्तेदार
उमेद सिंह की शादी बड़ी धूमधाम से की गई थी, पूरे परिवार में रिश्तेदार व गांववासियों को न्यौता दिया गया था। यहां तक कि मेहमान उमेद के घर में अभी भी ठहरे हुए थे, ये सोच कर कि पगफेरे लेने के बाद जब बहू घर पर आएगी इसके बाद उन्हें आशीर्वाद देकर अपने घर प्रस्थान करेंगे। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उन्हें इस प्रकार का दर्दनाक हादसे का समाचार मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत से बेखबर है मनीता
बदनसीब मनीता को अभी तक उसके पति की मौत की सूचना नहीं दी गई है। इस हादसे में मनीता के टांगों में फैक्चर आया है। जिसका ऑप्रेशन हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। होश आने के बाद मनीता के दिल पर क्या बीतेगी इसको लेकर दोनों परिवार के लोग चिंतित व बैचेन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed