फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ACB caught SI taking bribe of 15 thousand rupees in the police station itself

Hisar News: एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसआई को थाने में ही दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
ACB caught SI taking bribe of 15 thousand rupees in the police station itself
हिसार एसीबी की टीम आरोपी एसआई रामनिवास को  ले जाते हुए।
हिसार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार दोपहर सिविल लाइन थाने में तैनात उप निरीक्षक रामनिवास को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वर्ष 2023 में दर्ज एक केस को खारिज करने की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

हिसार एसीबी थाने के इंस्पेक्टर सत्यपाल ने बताया कि करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव नोरता निवासी बलवान ने करनाल एसीबी थाने में शिकायत दी कि हिसार निवासी राजबीर ने उसके बेटे देवेंद्र और उसके दोस्त हांसी के गांव कुंभा निवासी प्रदीप पर वर्ष 2023 में हिसार के सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इस पर वह जांच अधिकारी एसआई रामनिवास से मिला तो जमानत दिलाने और केस खारिज कराने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। दोनों पक्षों में 15 हजार रुपये पर देने पर सहमति बनी। शिकायत की पुष्टि के बाद करनाल एसीबी ने हिसार एसीबी से संपर्क किया। हिसार की टीम ने शुक्रवार को बलवान को 15 रुपये देकर सिविल लाइन थाने भेजा। वहां जैसे ही एसआई रामनिवास को रुपये थमाए एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी भिवानी जिले की सिवानी मंडी का रहने वाला है। एसीबी टीम पूछताछ के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed