फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Abortion case: Sample sent to Madhuban lab for DNA test of fetus

गर्भपात मामला: भ्रूण का डीएनए जांच के लिए सैंपल मधुबन लैब भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Abortion case: Sample sent to Madhuban lab for DNA test of fetus
अग्रोहा। क्षेत्र के संजीवनी अस्पताल में अविवाहिता के गर्भपात के मामले में पुलिस ने मंगलवार को भ्रूण का डीएनए करवाने के लिए सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेजा है। जांच अधिकारी एसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि संजीवनी अस्पताल में एएसएमओ डॉ. कोमिद मोगा, एमओ डॉ ज्योति के नेतृत्व में छापा मारा था। इस दौरान टीम ने एक अविवाहिता लड़की का गर्भपात करते हुए डॉ. पुष्पा सिहाग व उसकी सहयोगी सोनिया को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर से पीड़िता लड़की ने दलीप नामक युवक पर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच करते हुए भ्रूण का डीएनए टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लिए गए हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसका भी डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed