{"_id":"57eab93a4f1c1bf70a576277","slug":"aazad-nagr-hisar-railway-parking-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की पार्किंग के बाहर भीड़ के बीच छीनी कार, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन की पार्किंग के बाहर भीड़ के बीच छीनी कार, फरार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद नगर के चंद्रशेखर आर्य की कार मंगलवार दोपहर को दो युवकों ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग के बाहर भीड़ के बीच मारपीट कर छीन ली। वह जिंदल चौक के पास भोजनम होटल चलाते हैं। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया है।
आजाद नगर के चंद्रशेखर आर्य ने बताया कि वह अपनी कार खड़ी कर अंदर ट्रेन का पता लगाने गया था। वह बाद में वापस गाड़ी के पास आ रहा था। उसके पीछे एक युवक आ रहा था और एक युवक कार के पास खड़ा था। वह गाड़ी के पास पहुंचा तो दोनों युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। वे कार की चाबी छीनने लगे। वह उनसे लड़ा और मदद के लिए आवाजें लगाई। लेकिन कोई मदद करने के लिए नहीं आया। दोनों युवक गाड़ी की चाबी छीनकर कार समेत फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी के अंदर लैपटॉप के अलावा जरूरी कागजात रखे थे। कार छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की उम्र 25 साल के आस-पास है। एक बदमाश कद में छोटा है। सेहत दोनों की ठीक है। चंद्रशेखर ने बताया कि एक युवक ने नीले रंग की टी शर्ट और दूसरे ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी।
लोग बने रहे तमाशबीन
वारदात वाली जगह आवासीय कॉलोनी है और ऑटो रिक्शा चालक खड़े रहते हैं। वहां लोगों की आवाजाही लगी रहती है। जिस समय वारदात हुई उस समय भी वहां पर ऑटो चालक खड़े थे। चंद्रशेखर ने मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन वहां पर मौजूद किसी ने सहायता नहीं की। सभी तमाशबीन बने रहे। घटना के बाद लोग एकत्रित हुए। उसके बाद वे सक्रियता दिखाने लगे।
विज्ञापन
पुलिस उलझी सीमा विवाद में
चंद्रशेखर ने बताया कि वारदात के बाद उसने जीआरपी थाना में फोन कर वारदात की जानकारी दी। लेकिन उन्होंने इसे सिविल लाइन एरिया की वारदात बताया। जब वहां की पुलिस से संपर्क किया तो इसे रेलवे थाना का एरिया बताया गया। बाद में सिविल लाइन एसएचओ गौरव शर्मा और अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस के कंट्रोल रूम का फोन एक घंटे तक ट्राई करने पर भी नहीं मिला।
चेन भी तोड़ ले गए बदमाश
चंद्रशेखर ने बताया कि लुटेरे उनकी सोने की चेन भी तोड़ लेे गए। कार छीनने से पहले उनकी दोनों बदमाशों से खूब गुत्थमगुत्था हुई थी। वे कार छीन ले गए तो उसने देखा कि गले से सोने की चेन भी गायब है। उन्होंने बताया कि कार में करीब दो लाख रुपये का सामान भी था। इनमें लैपटॉप, चेकबुक, पासपोर्ट और एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य सामान था।