फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aayush won Under 9 chess chaimpionship

अंडर 9 में आयुष बना चैंपियन

Mon, 01 Feb 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Aayush won Under 9 chess chaimpionship

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की 22वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। सेक्टर 13 स्थित विजडम स्कूल में चल रही दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक व जींद जिलों के नेशनल खिलाड़ियों सहित 110 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को अंतिम दो मुकाबले हुए। इनमें अंडर 9 आयु वर्ग में श्रीकाली देवी विद्या मंदिर हांसी के आयुष गांधी ने बाजी मारी और अंडर 16 में वर्धमान हाई स्कूल दादरी के  संकेत व ओपन वर्ग में गांव लाडवा के रोहित चैंपियन रहे।

विज्ञापन


शतरंज का खेल कैलेंडर 2016 जारी
इस दौरान हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने चालू सत्र 2016 का शतरंज खेल कैलेंडर जारी किया। हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, गुड़गांव आदि में ये मुकाबले होंगे। इसके तहत 6 फरवरी को दादरी के वैश्य गर्ल्स स्कूल में 11वीं महिला अंडर 10, 14 व ओपन शतरंज प्रतियोगिता, 13-14 फरवरी को भिवानी के पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल में 50वीं अंडर 8, 16 व ओपन प्रतियोगिता, 17-18 फरवरी को कुरुक्षेत्र के गीता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कनिपला में और 21-22 फरवरी को हिसार के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 23वीं जिलास्तरीय अंडर 14, 18, ओपन शतरंज चैंपियनशिप होगी।
विज्ञापन


27-28 फरवरी को गुड़गांव के गूगल ब्वॉय कौटिल्य जोन ऑफ एक्सीलेंस स्कूल में तथा 27-28 मार्च को यमुनानगर के किड्जी स्कूल में अंडर 13, 19 व ओपन शतरंज चैंपियनशिप होगी। पूरी जानकारी एचसीए की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राज्य स्तर पर बिछेगी शतरंज की बिसात
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों का जिला शतरंज टीम में चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये रहे विजेता

अंडर 9 आयु वर्ग में श्रीकाली देवी विद्या मंदिर हांसी के आयुष गांधी, स्प्रिंग फील्ड स्कूल हिसार के अक्षत कुमार, शांति निकेतन स्कूल आदमपुर मंडी के जोगेंद्र क्रमश: पहले से तीसरे स्थान पर विजेता रहे। अंडर 16 आयु वर्ग में वर्धमान हाई स्कूल दादरी के संकेत, ब्लूमिंग डेल्स स्कूल हिसार के निखिल अरोड़ा, एपीजे स्कूल दादरी के विक्रम श्योराण ने क्रमश: पहले से तीसरा स्थान हासिल किया।


ओपन वर्ग में गांव लाडवा के नेशनल खिलाड़ी रोहित व फरीदाबाद के अभिलाष क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर विजेता रहे। समापन अवसर पर एचसीए के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा, स्कूल प्राचार्या नीलम, उदय सिंह हुड्डा, सज्जन गर्ग, हरिपाल पिलानिया, प्रदीप कौशिक, नेशनल खिलाड़ी युवराज सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed