फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AAP, AAP start movement in Haryana, AAP meeating in Hisar, Naveen Jaihind, Hisar

आप हरियाणा में चलाएगी मेरी जाति हिंदुस्तानी अभियान

Wed, 11 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Wed, 11 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
AAP, AAP start movement in Haryana, AAP meeating in Hisar, Naveen Jaihind, Hisar
आम आदमी पार्टी - फोटो : bureau

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है कि भाजपा की संस्कृति ही दंगे कराकर समाज में जहर घोलना है। हम समाज में फैलाए जा रहे जहर को खत्म करने के लिए काम करेंगे। हरियाणा के भाईचारे को कायम रखने के लिए मेरी जाति हिंदुस्तानी अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन

हिसार जाट धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि राजनीतिक दलों ने हरियाणा में भाईचारे को ही चारा बनाने का काम किया। भाजपा की संस्कृति ही दंगे कराने की है। गुजरात में दंगे कराए, यूपी में कराए, बंगाल में कराए। हरियाणा में धर्म के नाम दंगे नहीं हो सकते तो यहां जाति के नाम पर करा दिए। हरियाणा में हुए दंगों में कांग्रेस, इनेलो, भाजपा तीनों की भूमिका रही। इनेलो के सांसद, विधायक खुद मान रहे हैं कि दंगों में उनके मंत्रियों की भूमिका थी।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी प्रदेश में मेरी जाति हिंदुस्तानी अभियान चलाएगी, जिसकी शुरुआत रोहतक में 14 मई को क्रांति मार्च से होगी। हिसार, कुरुक्षेत्र, गुड़गांव, फरीदाबाद सहित कई अन्य शहरों में सम्मेलन किए जाएंगे। हरियाणा की जागरूक जनता तीनों दलों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिवारों की अनदेखी के कारण हिसार औद्योगिक रूप से पिछड़ चुका है। यहां कुछ परिवारों का कद तो बढ़ा लेकिन यहां के लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ। हिसार से चंडीगढ़ के लिए कोई रेल सुविधा नहीं है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत जल्द दिल्ली में रेलमंत्री सुरेश प्रभु के आवास का घेराव करेंगे। पूरे प्रदेश में अगले तीन महीनों में मजबूत संगठन खड़ा करने के साथ-साथ एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका भी आम आदमी पार्टी निभाएगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अगला लक्ष्य हरियाणा होगा।


इस अवसर पर प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद के अलावा एडवोकेट राजेश जाखड़, रमेश वर्मा, एडवोकेट पवन नैन, कुलदीप सिंह समोता, राकेश सैनी, मंजीत ब्यानाखेड़ा, रामअवतार सैनी, दीपक बल्हारा, रामनिवास शर्मा, बलराज सिंह लांधड़ी, विशाल चांवरिया, सतीश कुमार, मंजीत रंगा, जोरा सिंह, बलराज सिंह, हितेष बुद्धिराजा, पवन गर्ग, शमशेर सिंह कुंडू, रामेश्वर दास रोहिल्ला, अमित गोदारा, सतीश लोहान, जोगिन्द्र कुंगड़ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed