फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   a person murdered his daughter and wife

अपनों का खून करने के बावजूद न खौफ, न शिकन, न पछतावा

Sun, 22 Dec 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
a person murdered his daughter and wife
अपनी जीवन संगिनी और कलेजे के टुकड़े का बेरहमी से कत्ल करने के बावजूद श्रवण के चेहरे पर न खौफ था, न कोई शिकन और न ही पछतावा था। मकान मालिक विनोद कुमार अपने पड़ोसी हरपाल के साथ खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो दोनों अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। सामने रसोई के समीप श्रवण बैठा था और चारपाई के पास पत्नी सरला तो सोफे के पास बेटी पूजा का शव पड़ा था। चारों तरफ खून बिखरा था और सामान भी इधर-उधर फैला हुआ था, जिससे लग रहा था कि मौत से पहले सरला और पूजा ने अपने बचाव के लिए काफी संघर्ष किया होगा।
विज्ञापन

आजाद नगर के अमर एन्क्लेव फेज-1 के मकान में हुई हत्या की वारदात के बाद पूरा मोहल्ला वहां इकट्ठा हो गया। डीएसपी लॉ ऐंड ऑर्डर, आजाद नगर एसएचओ सुखजीत सिंह, फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। लोग वारदात को लेकर स्तब्ध थे। पुलिस ने आरोपी श्रवण को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कमरे में रखा गंडास भी बरामद कर लिया, जिससे श्रवण ने दोनों की हत्या की। वह रॉड भी कमरे से बरामद हो गई, जिससे श्रवण ने गंडास से हमला करने से पहले सरला व पूजा पर वार किए थे। इसके अलावा फोरेंसिंक टीम और फिंगर एक्सपर्ट ने भी कमरे से सुबूत इकट्ठा किए।
विज्ञापन

बेटा गया था काम पर, बच गई जान
श्रवण का 13 वर्षीय बेटा मनजीत पढ़ाई छोड़कर काम करने लगा था। वह शहर में ही एक कपड़े की फड़ी लगाने वाले के पास कारीगर के रूप में काम करता था। वह सुबह ही काम पर जा चुका था, जिस कारण घटना के समय वह घर पर नहीं था, जिस कारण उसकी जान बच गई। यदि वह घर पर होता था, उसके पिता के सिर पर खून सवार होने के चलते संभवत: वह उस पर भी हमला कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका सरला थी मिलनसार
मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि मृतका सरला पड़ोस के सभी लोगों के साथ मिलनसार थी। वह सिलाई करती थी, जिससे खुद ही घर का गुजारा चलाती थी। इसके अलावा वह पास के ही खारिया गांव निवासी हरपाल के मकान में मजदूरी का काम भी करती थी। बेटी पूजा 12 कक्षा में पढ़ाई करती थी। श्रवण करीब छह माह से खाली था। उससे पहले वह दूध बेचने का काम करता था, जबकि इससे पहले उसने प्रॉपर्टी डीलर का काम भी किया था।
अंदर का दृश्य देख हमारे होश उड़ गए...
मैं अपने पड़ोसी हरपाल के साथ कमरे में गया तो वहां का दृश्य देखकर हमारे होश उड़ गए। कमरे का सामान भी उथल-पुथल था और सरला व पूजा अलग-अलग बेसुध पड़ी थीं। श्रवण के चेहरे पर कोई खौफ नजर नहीं आ रहा था। हमने उससे कहा कि हम पुलिस को सूचना दे रहे हैं, तुम्हें पकड़वाएंगे। इस पर श्रवण ने कहा कि मैं पहले ही पुलिस को सूचना दे चुका हूं, पुलिस आती ही होगी। इसके बावजूद हमने यह सोचकर पुलिस को फोन कर दिया कि कहीं श्रवण झूठ न बोल रहा हो और उसने पुलिस को सूचना न दी हो, लेकिन वह सूचना दे चुका था और कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
- जैसा कि मकान मालिक विनोद कुमार ने बताया
बेटी पूजा अब मामा के बहकावे में थी
पुलिस के अनुसार श्रवण ने पूछताछ में कहा कि उसकी बेटी पूजा गणित में बहुत होशियार थी। वह अकसर हिसाब-किताब के काम में उसकी मदद भी करती थी, इसलिए वह अपनी बेटी को बहुत प्यार करता था। पुलिस के अनुसार श्रवण का कहना है कि कुछ माह से पूजा अपने मामा के बहकावे आकर अपनी मां के साथ मिलकर उसे परेशान करने लगी थी। हर रोज की कलह से परेशान होकर ही उसने वारदात को अंजाम दिया।
तीन माह में तीन वारदात
1. डोभी गांव में लगभग तीन माह पहले अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक हवलदार ने पत्नी व बेटे की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी।
2. बीते 28 नवंबर को भी एक व्यक्ति ने अपने भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने पर बदला लेने के लिए अपनी पत्नी की जमानत पर बाहर आने के बाद तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी।
केस - 2
बेटा गया था दूध लेने, वापस पहुंचा तो मृत मिला पिता
मुकलान गांव के पास ढाणी में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति की किसी अज्ञात ने हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतक अपनी ढाणी में अकेला था। बाद में जब उसका बेटा अपने भाई कुलदीप के साथ वापस पहुंचा तो अपने पिता को मृत देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
मुकलान के पास खेतों में बनी ढाणी में रहने वाले रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता का कुछ वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। शादी के बाद से वह अपने पिता सतबीर (44) और अपनी पत्नी के साथ ढाणी में ही रह रहा था। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह गांव में दूध लेने गया था तो पीछे से उसके पिता की किसी ने हत्या कर दी। रवि ने बताया कि जब वह दूध लेकर लौटा तो उसने अपने पिता को मृत पाया। आजाद नगर थाना एसएचओ सुखजीत ने बताया कि मृतक सतबीर के माथे और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। सतबीर के माथे पर गोली दागी गई है। मामले में रवि की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस - 3
फोटो - 46, 47
दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
- मृतका के परिजनों का आरोप- जबरदस्ती जहर पिलाकर की गई हत्या
उकलाना। बुढ़ाखेड़ा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय विवाहिता सोनिया की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सकों द्वारा सूचना मिलने पर उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतका सोनिया के परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनिया को जबरदस्ती जहर पिलाकर उसकी हत्या की गई है। मृतका के पति मंगल ने बताया कि वह डुल्टी गांव का रहने वाला है और जनरल स्टोर की दुुकान पर काम करता है। उसकी पत्नी सोनिया भी डुल्टी गांव की रहने वाली थी। उसने व मृतका सोनिया ने लगभग पौने दो साल पहले परिजनों की रजामंदी से सिरसा कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह और सोनिया लगभग एक साल तक वहीं सिरसा के चौपटा गांव में किराये के मकान पर रहे थे।
आधे घंटे बाद लौटा तो मिली बेसुध
मंगल ने बताया कि लगभग छह माह से वे दोनों बुढ़ाखेड़ा गांव में रहते थे। शुक्रवार सुबह से अपने घर पर था और दोपहर करीब दो बजे किसी काम से घर से बाहर गया था। जब आधे घंटे बाद घर लौटा तो सोनिया चारपाई पर बेसुध मिली। उसके बाद उसने नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे रेफर कर दिया था। मंगल ने बताया कि उसकी पत्नी का दो बार गर्भपात हो चुका था।

वर्जन
मृतका के पिता गुरबचन के बयान पर पति मंगल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- हवासिंह, एसएचओ, उकलाना थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed