{"_id":"6463d05bfa60edebe505f0f4","slug":"a-new-western-disturbance-has-become-active-today-and-tomorrow-there-is-a-possibility-of-thunderstorm-and-rain-hisar-news-c-21-hsr1013-135126-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज व कल बादलवाही के साथ अंधड़ व बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज व कल बादलवाही के साथ अंधड़ व बारिश की संभावना
Wed, 17 May 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 17 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
हिसार। देश के उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार से सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 17 व 18 मई के दौरान बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में ऊपरी वायुमंडल में चलने वाली जेट धाराओं का रुख दक्षिणी होने से पश्चिमी विक्षोभ इस माह में असरदार साबित हो रहे हैं। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से 13 से 15 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इससे तापमान में आंशिक गिरावट भी दर्ज हुई। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
19 मई से फिर बढ़ेगा तापमान
19 से 22 मई के दौरान एक बार फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी अपना असर दिखाएगी। मगर 23 मई को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 से 25 मई के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस साल भी नौतपा में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।