{"_id":"6297990ff075f448c92de158","slug":"a-new-oxygen-plant-to-be-set-up-in-civil-hospital-will-make-1000-liters-of-oxygen-in-1-minute-hisar-news-hsr633226677","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में लगने वाला नया ऑक्सीजन प्लांट बनाएगा 1 मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में लगने वाला नया ऑक्सीजन प्लांट बनाएगा 1 मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन टीन शेड।
- फोटो : Hisar
हिसार। नागरिक अस्पताल में लगने वाला नया ऑक्सीजन प्लांट एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार करेगा। यह पहले वाले प्लांट से 5 गुना अधिक ऑक्सीजन बनाएगा। जून माह के आखिर तक अस्पताल प्रशासन मशीनों को रखने के लिए टीन शेड तैयार कर देगा। इसके बाद मुख्यालय से मशीनें रखने की प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले समय में नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। एक ऑक्सीजन सिलिंडर में करीब 7 हजार लीटर ऑक्सीजन आती है। नया प्लांट एक घंटे में करीब 8 सिलिंडर भर सकता है। इस हिसाब से 24 घंटे में 192 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगे।
अब 24 घंटे में तैयार होते हैं 42 ऑक्सीजन सिलिंडर
सूत्रों के अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए नागरिक अस्पताल परिसर में टीन शेड लगाकर ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया था। यह ऑक्सीजन प्लांट 1 मिनट में 200 लीटर ऑक्सीजन तैयार करता है। 24 घंटे में 42 सिलिंडर ऑक्सीजन भरे जा सकते हैं। एक ऑक्सीजन सिलिंडर में 7 हजार लीटर ऑक्सीजन होती है। अस्पताल परिसर में हर रोज 10 से 12 ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत है। इस ऑक्सीजन प्लांट की स्टोरेज की बात की जाए तो ढाई हजार लीटर है। जब जरूरत नहीं होती तो प्लांट बंद हो जाता है। इस प्लांट के साथ में ही मलेरिया कार्यालय के सामने प्लांट लगाया जा रहा है।
पुरातत्व विभाग ने रुकवाया था काम
पिछले माह अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए टीन शेड लगाने की तैैयारी शुरू हुई थी। शेड बनाने से पहले नींव खोदने का काम शुरू किया गया। जब पुरातत्व विभाग को गुजरी महल के 200 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य का पता चला तो दो अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला था और उन्हें बताया कि यहां पर कोई बिल्डिंग नहीं बनाई जा रही है, बल्कि टीन शेड बनाया जा रहा है जिसके लिए नींव भरी जा रही है। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने काम शुरू करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल परिसर में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए टीन शेड बनाया जा रहा है। तैयार होने के बाद उच्च अधिकारियों को बता दिया जाएगा उसके बाद मशीनें लग जाएगी। एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। - डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल