फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A modern 50-bed hospital will be built in Barwala.

Hisar News: बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A modern 50-bed hospital will be built in Barwala.
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने हिसार जिले के बरवाला में 50 बेड के आधुनिक अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 65.66 करोड़ रुपये (6,566.52 लाख रुपये) खर्च होने का अनुमान है। अस्पताल बनने से बरवाला और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के निर्माण के लिए अलग से भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। इसका निर्माण वर्तमान में संचालित सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल (एसडीएच) बरवाला परिसर में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई स्वास्थ्य परियोजना से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed