फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A dozen MLAs of the coalition government are in touch with us, the government will be shaken soon: Vats

भाजपा व जजपा के एक दर्जन से अधिक विधायक हमारे सम्पर्क में, जल्द हिल जाएगी सरकार : कुलदीप वत्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
A dozen MLAs of the coalition government are in touch with us, the government will be shaken soon: Vats
हांसी। एक दर्जन से अधिक भाजपा व जजपा के असंतुष्ट विधायक हमारे संपर्क में हैं, जिसको लेकर हम जल्द बड़ा धमाका करेंगे। जिसके बाद सरकार हील जाएगी। यह दावा बादली से कांग्रेसी विधायक कुलदीप वत्स ने पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलु राम जांगड़ा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

वत्स ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनने पर ब्राह्मण आयोग का गठन भी किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की पूर्व सरकार ने पांच जातियों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था मगर भाजपा सरकार ने उसको भी रद्द करने का काम किया। पूर्व की हुड्डा सरकार ने खेदड़, झाड़ली, खानपुर व यमुनानगर में थर्मल पावर व फतेहाबाद में परमाणु बिजली प्लांट लगाकर प्रदेश को पावर सरप्लस और देश में सबसे सस्ती बिजली देने वाला राज्य बनाया। उन्होंने कहा कि इस बात को खुद मुख्यमंत्री ने दूसरे प्रदेशों में जाकर स्वीकार भी किया, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि गठबंधन सरकार के चलते प्रदेश में कोई नया प्लांट लगना तो दूर लोग महंगी बिजली, पावर कट की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

कुलदीप वत्स ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलिंडर ने आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। वत्स ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने वायदा किया था कि जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए भाजपा नेताओं के अच्छे दिन जरूर आ गए हैं। प्रदेश में बेरोजगारी का आलम इतना है कि युवा रोजगार न मिलने के कारण आत्म हत्या जैसा कदम उठा रहा है। इस मौके पर ललित भारद्वाज, हरियाणा किसान सैल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कासनियां, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा, बबलू ठेकेदार, मानिया, संजय यादव, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed