{"_id":"6ab413e9dfe3a53fd90b800a","slug":"a-day-to-reiterate-responsibilities-and-pledges-towards-the-people-kumari-selja-hisar-news-c-21-hsr1020-958374-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और संकल्पों को दोहराने का दिन : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और संकल्पों को दोहराने का दिन : कुमारी सैलजा
विज्ञापन
समर्थकों के साथ केक काट कर खुशी जाहिर करते कुमारी सैलजा।
हिसार। कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर बुधवार को डाबड़ा चौक स्थित उनके निवास पर प्रदेशभर से पहुंचे समर्थकों ने फूल और मिठाइयां देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समर्थकों की मौजूदगी में कुमारी सैलजा ने केक काटकर सभी को खिलाया।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और संकल्पों को दोहराने का दिन है। सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति का सबसे बड़ा दायित्व समाज के हर वर्ग की आवाज मजबूती से उठाना और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया।
एआईसीसी लीगल डिपार्टमेंट के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि कुमारी सैलजा ने लंबे सार्वजनिक जीवन में विभिन्न वर्गों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके मुताबिक, सैलजा की छवि, निडर और बेबाक व्यक्तित्व तथा जनता के बीच सक्रियता के कारण बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कुमारी सैलजा को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। इस अवसर पर विधायक शीशपाल कैहरवाला, चौधरी जगन्नाथ, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, वीरभान मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।