फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 31 Dec 2013 05:51 AM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 31 Dec 2013 05:51 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नलवा के गांव सीसवाला के दलित किसान जय सिंह के घर में रात के समय जबरदस्ती घुसकर उसकी पिटाई करने और उसकी लड़कियों के साथ बदतमीजी किए जाने पर इनेलो ने कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन

इस सिलसिले में सोमवार को राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह गंगवा और जिलाध्यक्ष उमेद सिंह लोहान के नेतृत्व में इनेलो का एक शिष्टमंडल निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, शहरी जिलाध्यक्ष हनुमान ऐरन, नलवा के प्रधान होशियार सिंह सिंघराण, कानूनी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान एडवोकेट कलम सिंह, मनदीप बिशभनोई एडवोकेट, अमित सैनी एडवोकेट, विनोद ढांडा, कृष्ण बालक, अनूप धानक, दशरथ सांगवान व पीड़ित किसान जयसिंह व भूपसिंह सहित ईश्वर सिंह, शेर सिंह, निहाल सिंह, जगदीश और विनोद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि 6 दिसंबर को रात को कुछ पुलिस कर्मचारी जयसिंह के घर में जबरदस्ती घुसकर उसकी पिटाई की और उसकी पत्नी व लड़कियों के साथ बदतमीजी की। इस बारे में पुलिस का यह कहना है कि जयसिंह पिलर बॉक्स लगाने के काम में रूकावट डाल रहा था, इसलिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। परंतु जयसिंह के घर में तो बिजली कनेक्शन ही नहीं हे। फिर वह पिलर बॉक्स लगाने के काम में कैसे बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसा करके पुलिस कर्मचारियों ने ड्यूटी में कोताही बरती है। इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ सक्षम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो इनेलो इस मामले को लेकर व पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए एक जन आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed