फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इनेलो की साइकिल रैली में दिखी एकजुटता

इनेलो की साइकिल रैली में दिखी एकजुटता

Thu, 14 Nov 2013 05:45 AM IST
Hisar
Hisar Updated Thu, 14 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जननायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जन चेतना महाअभियान की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचाओ विषय पर इनेलो जिला हिसार इकाई ने साइकिल रैली निकाल कर एकजुटता प्रदर्शित की। इसका नेतृत्व जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान ने किया। साइकिल रैली को इनेलो पार्टी कार्यालय से राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगवा ने कहा कि बेहतर मानव जीवन के लिए सरकार को जल्द से जल्द पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कोई ठोस नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ता लघु सचिवालय, शहर के मुख्य बाजारों में साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देते महाराजा अग्रसेन सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां पर पर्यावरण की रक्षा करने और ऊर्जा बचाने का संदेश दिया। जननायक चौधरी देवीलाल सेवादल के स्वयंसेवक इस यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए शहर के हर चौराहे पर चाक चौबंद रहे। यातायात पुलिस ने भी रैली में सहयोग दिया। इनसो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हर्ष बामल के नेतृत्व में छोटूराम चौक पर साइकिल रैली में शामिल यात्रियों का स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और जाट शिक्षण संस्थान के पूर्व प्रधान टेकचंद कुंडू ने अपना 75वां जन्मदिवस साइकिल चलाकर मनाया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह आर्य, चतर सिंह, जिला शहरी अध्यक्ष हनुमान ऐरन, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर वर्मा, राज्य कार्यकारिणी की सदस्या सीमा गैबीपुर, बहादुर सिंह नायक, धारासिंह, डॉ. अनंतराम बरवाला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed