{"_id":"78-61673","slug":"Hisar-61673-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में दूसरी बार आएगी कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में दूसरी बार आएगी कांग्रेस सरकार
Hisar
Updated Thu, 14 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के हिसार लोकसभा क्षेत्र के चेयरमैन जेपी ज्याणी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार एक बार फिर भारी बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी। ज्याणी राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र सादलपुर में हिसार की बेटी एवं पद्मश्री कृष्णा पूनिया के प्रचार अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हिसार के निकटवर्ती राजस्थान के सादलपुर (राजगढ़) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को दौरा किया। इस अवसर पर सतीश पूनिया, राजेंद्र अग्रवाल, रोशनलाल स्याहड़वा, मानसिंह टांडी, नलवा विरेंद्र सिंह, अनिल मुंदलिया, कुलदीप चौधरी, रामनिवास बड़जाति, जंगवीर ज्याणी, बृजलाल खाबड़ा सहित अन्य पदाधिकारी और कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन