{"_id":"78-61658","slug":"Hisar-61658-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकलॉग खत्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकलॉग खत्म करने का आरोप
Hisar
Updated Tue, 12 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश चमार महासभा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाया है कि वे अनुसूचित जाति की रिक्तियों के बैकलॉग को खत्म करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। महासभा के प्रधान महासचिव एसपी चालिया ने गोहाना शक्ति रैली में मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति का बैकलॉग 8781 और पिछड़ा वर्ग का बैकलॉग 6260 बताया जो एक दम झूठ है। इस समय हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में लगभग 45 हजार रिक्तियां अनुसूचित जाति की रिक्त हैं। लेकिन सीएम जानबूझ कर इसे कम बताकर बाकी की 36 हजार रिक्तियों को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसे अनुसूचित जाति के लोग कभी पूरा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन