{"_id":"78-61654","slug":"Hisar-61654-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दलितों की हालत खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दलितों की हालत खराब
Hisar
Updated Mon, 11 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर 16-17 स्थित अंबेडकर छात्रावास में दलित अधिकारों पर शनिवार को राष्ट्रीय सेमिनार शुरू हुआ। सेमिनार का आयोजन ह्यूमन राइट लॉ नेटवर्क के तत्वावधान में किया जा रहा है। सेमिनार के दौरान दलितोें के हालातों पर चर्चा करते हुए उनके अधिकारों व कानूनी पेचीदगियों पर मंथन किया गया। सेमिनार के दौरान दिल्ली से ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच की आशा कोतवाल व संघपाली ने कहा कि हरियाणा में दलितों की हालत काफी खराब है। राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान (एनसीडीएचआर) से एडवोकेट आमीन, एडवोकेट क्रांति, एडवोकेट परवेज, एडवोकेट श्रीजी और डॉ. राजेश कुमार ने हरियाणा सरकार पर दलित अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया। सेमिनार में अधिवक्ता रजत कल्सन, प्रमुख दलित एक्टिविस्ट बजरंग इंदल व अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने दलित गैंगरेप व उत्पीड़नों पर विस्तार से रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख दलित एक्टिविस्ट बजरंग इंदल, गुरु रविदास महासभा से प्रधान इंद्राज भारती, विजेंद्र सभ्रवाल, अंबेडकर महासभा से प्रधान उदयभान चोपड़ा व धूप सिंह न्योलिया, दूरदर्शन के कार्यकारी अधिकारी जेएस जाखड़, डॉ. धर्मपाल, अंबेडकर विचारक मियां सिंह, मनीष, दिनेश खापड़, डॉ. हरपाल सिंह, सुदामा बौद्ध, राजेश राठी, रविंद्र चौहान, सुशील महिपाल, सज्जन ढोकवाल, कुरुक्षेत्र से रविंद्र ढांडा, सिरसा से एडवोकेट रेखा, सुरेंद्र सोढ़ी, ज्योति सावित्री बाई फूले मंच की अध्यक्ष कमलेश राय और डीएएसएफआई के प्रदेश चेयरमैन प्रदीप अंबेडकर उपस्थित थे।
विज्ञापन