फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हसला कराएगी खंडित प्रतिमा की मरम्मत

हसला कराएगी खंडित प्रतिमा की मरम्मत

Mon, 11 Nov 2013 05:45 AM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 11 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए एक नई पहल की है। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि दो दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा नागौरी गेट में खंडित की गई शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला कार्यकारिणी की रविवार को क्रांतिमान पार्क में हुई बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। एसोसिएशन के संरक्षक रतिराम चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पूर्व प्रधान दलबीर पंघाल, राजविरेंद्र ढिल्लों, ब्लॉक प्रधान इकबाल सिंह, अमृतलाल जलंधरा, बनवान सिंह इंदौरा और प्रताप सैनी ने कहा कि प्रदेश की अफसरशाही प्राध्यापकों के प्रति नकारात्मक रूख अपनाए हुए है। गलत शिक्षा नीतियों के कारण शिक्षा का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक हसला की सभी न्यायोचित मांगें पूरी नहीं हो जाती, 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखा जाएगा। सरकार ने अड़ियल रुख अपनाए रखा तो मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा और उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का भी बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, राजेश कुमार, जयभगवान नहरा, जगदीश गुप्ता, अशोक गर्ग, विरेंद्र बामल और कौशल्या देवी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed